
रत्नागिरी. RATNAGIRI SINDHUDURG Lok Sabha Election Result 2024: महाराष्ट्र की रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। यहां से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Tatu Rane) ने कांटे की टक्कर के बाद लोकसभा चुनाव जीत लिया है। उन्होंने करीब 40 हजार से ज्यादा वोटों से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के प्रत्याशी विनायक राऊत (Vinayak Bhaurao Raut) को हराया है।
रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के लोकसभा चुनाव शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के विनायक भाऊराव राऊत को जीत मिली थी।
- विनायक के खिलाफ तीन केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 5.06 करोड़ रुपए बताई थी। 28.30 लाख रुपए कर्ज था।
- 2014 के आम चुनाव में विनायक भाऊराव राऊत ने यह सीट जीती थी। तब उनपर 5 केस दर्ज थे।
- पोस्ट ग्रेजुएट विनायक ने अपनी संपत्ति 4.45 करोड़ रुपए बताई थी। 23.70 लाख रुपए कर्ज था।
- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के डॉ. नीलेश नारायण राणे यहां से सांसद बने थे।
- नीलेश पर एक केस दर्ज था। उनके पास 3.05 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी।
- 2004 के चुनाव में शिवसेना के अनंत गीते को जीत मिली थी।
- 12वीं पास अनंत गीते के पास 55.18 लाख रुपए की संपत्ति थी।
नोटः रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा चुनाव 2019 में 1455577 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1367362 थी। शिवसेना उम्मीदवार विनायक राउत 2019 के इलेक्शन में 458022 वोट पाकर सांसद चुने गए। उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के उम्मीदवार नीलेश नारायण राणे को हराया था। राणे को 279700 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग की सीट पर शिवसेना उम्मीदवार विनायक भाऊराव राउत ने जीत का परचम लहराया था। विनायक भाऊ को 493088 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश नारायण राणे को 343037 वोट मिला था।
यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.