देश में झूठ फैलाने के लिए कैसे काम करता है विशेष ईको-सिस्टम, कुछ उदाहरण ने सबको किया एक्पोज- देखें यह वीडियो

Published : Jul 21, 2023, 11:16 AM ISTUpdated : Jul 21, 2023, 11:19 AM IST
RealStory Episode

सार

न्यू इंडिया जंक्शन नाम के ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट कर बताया गया है कि कैसे भारत के खिलाफ फर्जी नैरेटिव फैलाने के लिए एक पूरा इकोसिस्टम काम कर रहा है।

नई दिल्ली। न्यू इंडिया जंक्शन नाम के ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट कर बताया गया है कि कैसे भारत के खिलाफ फर्जी नैरेटिव फैलाने के लिए एक पूरा इकोसिस्टम काम कर रहा है। ये लोग मिलकर झूठे मुद्दे उठाते हैं और जब सच सामने आता है तो चुप हो जाते हैं। वे फिर किसी और फर्जी मुद्दे को उछालने में लग जाते हैं। ऐसा कर ये भारत का नाम खराब कर रहे हैं।

 

 

इस वीडियो में ऋचा अनिरुद्ध ने बीबीसी पर छापेमारी, पेगासस और राफेल जैसे मुद्दों पर फैलाए गए फेक नैरेटिव की चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि कैसे देश में आधारहीन मुद्दे को खड़ा किया जाता है। उसपर सिस्टम के सारे पुर्जे, जिसमें विदेशी मीडिया, संस्थाएं, सोशल मीडिया में इन्फ्लुएंसर का एक तबका और मीडिया के चंद लोग शामिल हैं। ये सब एक साथ शोर मचाना शुरू कर देते हैं। जब सच सामने आता है तो पूरा सिस्टम शांत हो जाता है। आधारहीन मुद्दे पर देश का समय बर्बाद करने के लिए न तो उन्हें ग्लानी होती है और शर्म आती है। ये लॉबी फिर से फेक नैरेटिव फैलाने में जुट जाती है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट