कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में निकले करीब 50 हजार केस, 740 की हुई मौत

Published : Jul 24, 2020, 10:08 AM ISTUpdated : Jul 24, 2020, 10:18 AM IST
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में निकले करीब 50 हजार केस, 740 की हुई मौत

सार

 भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड करीब 50 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं, 740 लोगों की मौत हुई है। अब तक भारत में संक्रमण के 12,87,945 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड करीब 50 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं, 740 लोगों की मौत हुई है। अब तक भारत में संक्रमण के 12,87,945 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश में गुरुवार को 3,52,801 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए। वहीं, 49,310 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 740 लोगों ने दम तोड़ा। 

8,17,209 मरीज हुए ठीक  
भारत में कुल कोरोना केस यानी 12,87,945 लोगों में 8,17,209 लोग ठीक हो चुके हैं। यानी देश में अब रिकवरी रेट 63% से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं, देश में 4,40,135 का अभी भी इलाज चल रहा है।

देश में अब तक हुए 1.54 करोड़ टेस्ट
देश में अब तक 1.54 करोड़ टेस्ट हुए हैं। टेस्ट के मामले में अमेरिका अभी भी पहले नंबर पर है। अमेरिका में अब तक 5.1 करोड़ टेस्ट हुए हैं। इसके बाद रूस ने 2.6 करोड़ टेस्ट किए हैं। वहीं, ब्रिटेन ने 1.3 करोड़ टेस्ट किए हैं।

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में अब तक 3.47 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 1.94 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.40 लाख का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं, 12854 लोगों की मौत हो चुकी है। 

तमिलनाडु: राज्य में कोरोना के 1.92 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, 1.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 52939 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 3232 मरीजों की मौत हुई है। 

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के 1.27 लाख मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 14 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में 3745 लोगों की मौत हुई है। 

कर्नाटक: राज्य में अभी तक 80863 मामले सामने आए हैं। वहीं, 29 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 49 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 1616 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र में अब तक 72711 केस सामने आए हैं। वहीं, 37555 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 34 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 884 लोगों की मौत हो चुकी है। 

"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल
Vedanta Power Plant Blast: शुरुआती जांच में खुल रहीं चौंकाने वाली लापरवाही की परतें