भारत में कोरोना को लेकर अच्छी खबर, लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट, तेजी से घट रहे सक्रिय मामले

Published : Nov 01, 2020, 04:21 PM IST
भारत में कोरोना को लेकर अच्छी खबर, लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट, तेजी से घट रहे सक्रिय मामले

सार

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का ट्रेंड लगातार जारी है। लगभग तीन महीनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे गिरी है। इस समय भारत में कुल सक्रिय मामले 5,70,458 हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट के साथ भारत में प्रति मिलियन मामले दुनिया में सबसे कम हैं। भारत के प्रति मिलियन औसत मामले 5,930 हैं। 17 राज्यों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन कम मामले हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का ट्रेंड लगातार जारी है। लगभग तीन महीनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे गिरी है। इस समय भारत में कुल सक्रिय मामले 5,70,458 हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट के साथ भारत में प्रति मिलियन मामले दुनिया में सबसे कम हैं। भारत के प्रति मिलियन औसत मामले 5,930 हैं। 17 राज्यों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन कम मामले हैं।

पिछले 24 घंटों में 470 मौतें 
भारत में मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटों में 470 मौतें हुई हैं। भारत की प्रति मिलियन जनसंख्या में मौत दुनिया में सबसे कम और 88 पर है। 21 राज्यों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन मौतें कम हैं।

रिकवर और सक्रिय मामलों का अंतर 69 लाख
सक्रिय मामलों के प्रतिशत का घटता ट्रेंड रिकवर मामलों के बढ़ते प्रतिशत को दिखाता है। रिकवर के कुल मामले 74,91,513 हैं। रिकवर मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 69 लाख (69,21,055) को पार कर गया है। रिकवर की बढ़ती संख्या के साथ यह अंतर लगातार बड़ा हो रहा है।

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा रिकवरी
रिकवरी के नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं। कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में एक दिन में 7,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में 4,000 से अधिक की नई रिकवरी हुई है। 

पिछले 24 घंटों में 46,963 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल अभी भी 7,000 से अधिक मामलों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली में 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत