बेंगलुरु को मिली भारी बारिश से राहत, जानिए अब IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया है अलर्ट

सितंबर में भी दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश से डूबे बेंगलुरु को राहत मिली है। धीरे-धीरे पानी उतर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कर्नाटक केरल, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी राज्यों में फिलहाल, भारी बारिश का खतरा नहीं है।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 9, 2022 1:29 AM IST / Updated: Sep 09 2022, 07:02 AM IST

मौसम डेस्क. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में तटीय कर्नाटक केरल,आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट,ओडिशा के कुछ हिस्सों और कोकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। (पहली तस्वीर-मुंबई के अंधेरी में गुरुवार को भारी बारिश के बाद पानी भर गया)

इन राज्यों में मध्यम या हल्की बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार, आजकल में असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के शेष हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। दक्षिणपूर्व राजस्थान, शेष पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एक या स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

(हैदराबाद के खैरथाबाद में गुरुवार को भारी बारिश के बाद पानी भर गया)

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश, बाढ़ का कहर
राजधानी बेंगलुरू की तरह कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। नाले उफन गए और बाढ़ से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। जान-माल के नुकसान की भी खबर है। उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में एक एकड़ कृषि भूमि, कई घर, कई पुल, किलोमीटर सड़कें या तो बह गई हैं या बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। इस बीच, बारिश से प्रभावित बेंगलुरु के नागरिक बारिश से कुछ राहत मिलने और बाढ़ वाले इलाकों में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने के बाद फिर से अपनी रूटीन लाइफ में लौट रहे हैं। इस बीच, गृह मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री आशीष कुमार के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) राज्य में बारिश और बाढ़ के कहर का जायजा लेने के लिए कर्नाटक का दौरा कर रही है।

(बेंगलुरु में गुरुवार भारी मानसूनी बारिश के बाद वरथुर झील के ओवरफ्लो होने के कारण मुन्नेकोलाला स्लम क्षेत्र में पानी भर गया।

मुंबई में बारिश से सड़क, रेल यातायात प्रभावित
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे पटरियों पर पानी भरने से सेंट्रल रेलवे की (सीआर) की मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। मुंबई के कई हिस्सों में शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश शुरू हुई। शाम पांच बजे से शाम छह बजे के बीच तेज बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर एक घंटे में 50 मिलीमीटर (मिमी) से अधिक की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़: संकट में याद आया भारत, पहले आलू-प्याज और अब कॉटन की आस
जलसंकट से निजात का गडकरी का अनोखा फार्मूला: सड़कों के लिए मिट्टी निकाल झील-कुएं व तालाब बनाए जा सकते

 

Share this article
click me!