जाने-माने न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी संक्रमित थे

जाने-माने न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे कोरोना से भी संक्रमित थे। पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। रोहित की मौत की खबर सुनकर मीडिया जगत में शॉक्ड है। बता दें कि सरदाना को उनकी एंकरिंग के लिए 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2021 7:35 AM IST / Updated: Apr 30 2021, 04:05 PM IST

नई दिल्ली. न्यूज चैनल के जाने-माने एंकर तेजतर्रार जर्नलिस्ट रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे कोरोना से भी संक्रमित बताए जाते थे। पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। रोहित की मौत की खबर सुनकर मीडिया जगत में शॉक्ड है। बता दें कि सरदाना को उनकी एंकरिंग के लिए 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। रोहित कोरोनाकाल में लोगों की काफी मदद कर रहे थे। गुरुवार को उन्होंने आखिरी ट्वीट किया था। इसमे किसी को रेमेडिसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी। रोहित ने लोगों से मदद मांगी थी।

मीडिया, राजनीति के अलावा सभी क्षेत्रों ने जताया शोक

 

अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..
ॐ शान्ति

More terrible news friends. Well known Tv news anchor Rohit Sardana has passed away. Had a heart attack this morning. Deep condolences to his family. RIP

 

Share this article
click me!