हैदराबाद में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पकड़ा पुलिस वाले का कॉलर, केस हुआ दर्ज

हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस के जवान कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से रोक रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने रेणुका चौधरी को खींचकर अलग किया और उन्हें एक वैन में डाल दिया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 11:45 AM IST / Updated: Jun 16 2022, 10:27 PM IST

हैदराबाद। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस (National Herald money laundering case) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देशभर में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। देर शाम को इस मामले में पुलिस ने श्रीमती चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस ने "चलो राजभवन" का आह्वान किया था। इसी क्रम में गुरुवार को सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता तेलंगाना के राजभवन की ओर विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ रहे थे। पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोचझोंक हुई। इसी दौरान रेणुका चौधरी ने एक पुलिस के जवान का कॉलर पकड़ लिया। रेणुका चौधरी ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा तो पुरुष पुलिसकर्मी थोड़ा पीछे हट गए। मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने रेणुका चौधरी को खींचा और एक वैन में डाल दिया। बाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। 

कांग्रेस ने देशभर में किया विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि कांग्रेस ने हैदराबाद के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। डीके शिवकुमार ने कहा कि विरोध हमारा अधिकार है। हम न्याय के लिए लड़ेंगे। वे (ईडी) किसी भी भाजपा नेता के मामले नहीं ले रहे हैं। वे केवल कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- National Herald Case: राहुल गांधी ने पूछताछ को लेकर ED को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा कांग्रेस सांसद ने

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन बुलाया गया। कल दिल्ली पुलिस एआईसीसी कार्यालय में घुसी और हमारे सांसदों के साथ मारपीट की। ऐसी प्रतिशोध की राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई। सरकार को आवाजों को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- National Herald case: राहुल गांधी से तीन दिन में 30 घंटे पूछताछ, ED के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Yogi Adityanath LIVE: गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में पहुंचे CM।
Rudraprayag Accident Update: 14 यात्रियों की जिंदगी खत्म, सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल
Weather Alert: इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम को लेकर हो जाइए सावधान|IMD
PM Modi LIVE: दिग्गजों के साथ सेंटर में PM मोदी की फोटो देख 140 करोड़ देशवासियों को हुआ गर्व
Kuwait Fire Accident Update: Jairam Gupta की कहानी आपको रुला देगी, पत्नी से किया वादा रह गया अधूरा