गणतंत्र दिवस 2020 : राजपथ पर कितनी देर की परेड, टाइम और कहां से कहां तक होगा मार्च, सब जानिए

26 जनवरी को देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दौरान राजपथ पर 90 मिनट की परेड होगी। बता दें कि 26 जनवरी 1950 के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन परेड आयोजित की जाती है। देश के विभिन्न प्रदेशों की झांकियां निकाली जाती हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 11:16 AM IST

नई दिल्ली. 26 जनवरी को देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दौरान राजपथ पर 90 मिनट की परेड होगी। बता दें कि 26 जनवरी 1950 के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन परेड आयोजित की जाती है। देश के विभिन्न प्रदेशों की झांकियां निकाली जाती हैं। ऐसे में बताते हैं कि आखिर 26 जनवरी के दिन क्या होगा? मुख्य अतिथि कौन होगा?

कितनी देर की परेड?
रविवार की सुबह 10 से परेड की शुरुआत की जाएगी। यह 90 मिनट तक चलेगी।

Latest Videos

कहां से कहां तक मार्च होगा?
राजपथ पर 8 किलोमीटर की परेड होगी। इसकी शुरुआत रायसीना हिल से होगी। इसके बाद राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी। परेड की शुरुआत से पहले पीएम मोदी इंडिय गेट पर अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि कौन होगा?
71वे गणतंत्र दिवस परेड में इस बार ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

सुरक्षा के कैसे इंतजाम हैं?
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील नजर आ रही है। वहीं, राजपथ पर मल्टी लेयर्स सुरक्षा रखी गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इससे पहले 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा को आमंत्रित किया गया था। दिल्ली पुलिस के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 48 कंपनियां भी तैनात हैं। परेड रूट पर 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सीसीटीवी की क्या-क्या तैयारी है?
इसके अलावा दिल्ली में 10 मोबाइल पुलिस कंट्रोल रूम और 10 सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां से प्रमुख इलाकों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, मॉल और बाजारों की सुरक्षा जांच, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जांच की जा रही है।

कहां-कहां के रास्ते बंद रहेंगे?
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन रविवार सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और लोककल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा पटेल चौक और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया गया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts