Asianet News | Published : Jan 26, 2023 1:33 AM IST / Updated: Jan 26 2023, 12:20 PM IST

Republic Day 2023: सशस्त्र सेनाओं का मार्चपास्ट, खूबसूरत झांकियां, डेयरडेविल्स के हैरतअंगेज कारनामे, लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा कर्तव्यपथ

सार

Republic Day 2023 Updates. भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और यह देशवासियों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का दिन है। कर्तव्यपथ पर भारत की आत्मनिर्भरता, सैन्य शक्ति और सांस्कृति विरासत की झलक देखने को मिली। गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत सशस्त्र सेनाओं के मार्चपास्ट सेहुई। इसके बाद राज्यों की झांकियां निकलीं जिसमें सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। विभिन्न मंत्रालयों ने झांकियां निकाली। इसके बाद डेयरडेविल्स ने कर्तव्यपथ पर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए और बुलेट मोटरसाइकिल पर 18 फीट की ऊंचाई से सलामी दागकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। फिर आसमान में 44 फाइटर प्लेन ने शानदार फ्लाई पास्ट से दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने भारत की सैन्य शक्ति, नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत को देखकर खुशी जाहिर की। साथ ही कर्तव्य पथ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी परेड की सलामी ली। पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी सेनाओं के प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और करीब 65 हजार लोगों ने भारत की आत्मनिर्भरता का जीवंत साक्षात्कार किया।

 

12:17 PM (IST) Jan 26

डेढ़ घंटे में दुनिया ने देखी भारत की विविधता और सैन्य ताकत का अंदाजा लगाया

दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त हो गई है। राष्ट्रपति ज्योति मुर्मू ने सभी का अभिवादन किया, प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और औपचारिक तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।

 

 

12:04 PM (IST) Jan 26

राफेल विमानों ने आसमान में की गर्जना तो कर्तव्यपथ पर सबकी निगाहें आसमान की तरफ उठ गईं

राफेल विमानों ने आसमान में की गर्जना तो कर्तव्यपथ पर सबकी निगाहें आसमान की तरफ उठ गईं।

 

 

12:01 PM (IST) Jan 26

डेयडेविल्स बाइक राइडर्स ने दिखाया जलवा, कर्तव्यपथ पर बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डेयडेविल्स बाइक राइडर्स ने बाइक पर योगासन करके दिखाया। एक बाइक पर 8 सिग्नल फाइटर्स ने करतब दिखाया। सिग्नल रॉकेट बुलेट पर दिखा। इसके बाद 18 फीट उंची सीढ़ी पर बुलेट मोटर साइकिल पर सलामी दी गई। यह विश्व रिकार्ड है। बुलेट पर विजय रथ निकाला गया। फिर भिमन्यु फार्मेसन दिखा। फिर 9 डेयरडेविल्स एक बाइक पर दिखे। इसके बाद पक्षियों की तरह उड़ान लोटस फाउंडेशन बनाया गया और सबसे अंत में 9 बाइक पर 33 राइडर्स की तस्वीर दिखाई दी।

 

 

 

 

11:48 AM (IST) Jan 26

झांकियों के बाद सांस्कृतिक आयोजन में राज्यों की तरफ से महिला शक्ति की एकजुटता

गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों की झांकी के बाद अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से भी झांकियां निकाली गईं। इसके बाद सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी राज्यों ने अपने राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया है।

 

 

11:45 AM (IST) Jan 26

कर्नाटक राज्य की महिला शक्ति को झांकियों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

 

 

 

 

11:37 AM (IST) Jan 26

लुप्तप्राय जीवों को बचाने का संदेश लेकर निकली झांकी, पीएम मोदी भी निहारते रहे

गणतंत्र दिवस की परेड में लोक निर्माण विभाग ने बेहतरीन झांकी निकाली जिसमें लुप्तप्राय जीवों को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। यह झांकी ताजे फूलों से बनाई गई थी। इसमें चीता से लेकर तितली तक सभी जीवों को खूबसूरती के साथ ताजे फूलों से बनाया गया है।

11:34 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड में मिलेट्स की झांकी और झूमते हुए किसानों ने बांधा समां

गणतंत्र दिवस के परेड में पहली बार किसानों और मिलेट्स यानि बाजरे की खेती के महत्व को समझाया गया है। पहली पर यह वर्ष मिलेट ईयर घोषित किया गया है। साथ ही नशा मुक्त भारत की भी झांकी निकाली गई है।

 

 

 

 

11:31 AM (IST) Jan 26

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की जनजातीय संस्कृति को देखकर दुनिया दंग है

पूर्वाेत्तर के राज्य त्रिपुरा की झांकी में वहां की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। इसके बाद उत्तर प्रदेश की झांकी निकली है। राम दरबार की झांकी में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा रहा है।

 

 

 

 

11:27 AM (IST) Jan 26

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक की झांकियां निकाली जा रही हैं, देखें

गणतंत्र दिवस परेड में महाराष्ट्र की झांकी के बाद तमिलनाडु राज्य की झांकी निकाली गई। इसके बाद कर्नाटक राज्य की झांकी में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद हरियाणा की झांकी में कुरूक्षेत्र के युद्ध की झलक दिखाई गई है।

 

 

 

11:24 AM (IST) Jan 26

जम्मू कश्मीर की झांकी में बाबा अमरनाथ की झांकी निकाली गई, केरल की झांकी में दिखी साक्षरता

जम्मू कश्मीर की झांकी में बाबा अमरनाथ की झांकी निकाली गई। इस दौरान जम्मू कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत दिखी। वहीं केरल की झांकी में राज्य की साक्षरता को प्रदर्शित किया गया।

 

 

11:21 AM (IST) Jan 26

गुजरात के बाद झारखंड की झांकी निकली, डीआरडीओ की झांकी में दिख रहा था संकल्प

गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात राज्य की क्लीन एनर्जी झांकी के बाद झारखंड की झांकी निकली जिसमें बाबा बैजनाथ धाम की झांकी रही। इसके बाद अरूणाचल प्रदेश की झांकी निकली। इससे पहले डीआरडीओ की झांकी में स्वदेशी भारत की झलक दिखी।

 

 

11:15 AM (IST) Jan 26

राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को संजोए झांकियां निकलने लगी, पहली झांकी आंध्र प्रदेश की

गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाली झांकियां निकलने लगी हैं। पहली झांकी आंध्र प्रदेश की निकली जिसमें मकर संक्रांति के त्योहार को दिखाया गया। इसके बाद असम की झांकी निकली। फिर लद्दाख की संस्कृति की झलक दिखाई दी।

 

 

11:13 AM (IST) Jan 26

6 अग्निवीर बने गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा, एनसीसी और दिल्ली पुलिस की झांकी निकली

लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हैं।

11:12 AM (IST) Jan 26

लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया परेड को लीड

दिल्ली में 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 'अमृतसर एयरफील्ड' का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं।

 

 

11:08 AM (IST) Jan 26

सीमा सुरक्षा बल के एकमात्र ऊंट दस्ते ने लिया परेड में हिस्सा, राष्ट्रपति ने ली सलामी

सीमा सुरक्षा बल के एकमात्र ऊंट दस्ते ने परेड में हिस्सा लिया है। इसमें पुरूषों के साथ ही महिला दस्ते ने भी शिरकत की है।

 

 

11:05 AM (IST) Jan 26

कर्तव्यपथ पर नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन, नौसेना, वायुसेना के बाद आरपीएफ का दस्ता

गणतंत्र दिवस की परेड में इस वक्त नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय वायुसेना, नौसेना के बाद असम राइफल्स, आरपीएफ दस्ते ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया है।

 

 

11:02 AM (IST) Jan 26

स्वदेशी टैंक की परेड के बाद कर्तव्यपथ पर नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन जारी

 

 

10:55 AM (IST) Jan 26

कर्तव्यपथ पर अर्जुन टैंक पहुंचा, 75 आर्म्ड रेजीमेंट का मुख्य युद्धक दस्ता

दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई।

 

 

10:50 AM (IST) Jan 26

मिस्र के सशस्त्र बलों का दस्ता पहुंचा, प्रेसीडेंट ने ली मार्च पास्ट की सलामी

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं।

10:46 AM (IST) Jan 26

कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस का जलवा, सलामी मंच तक पहुंची आत्मनिर्भर भारत की धमक

इस वक्त ब्रह्मोस मिसाइल सलामी मंच के सामने है। इसके बाद 10 मीटर शार्ट स्पैन ब्रिज का दस्ता निकला है। इसके बाद मोबाइल माइक्रोवेव दस्ता है। ओटी एएयक्यू का दस्ता निकला है।

10:43 AM (IST) Jan 26

नाग मिसाइल ने दिखाई परेड में ताकत 5 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाला

गणतंत्र दिवस समारोह में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन चल रहा है। नाग मिसाइल के बाद क्विक रिएक्शन लड़ाकू वाहन की परेड निकली है।

10:37 AM (IST) Jan 26

शुरू हो गई गणतंत्र दिवस की परेड, परेड कमांडर ने दी राष्ट्रपति को सलामी

गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है और परेड कमांडर धीरज सेठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहली सलामी दी है। इनके बाद परेड उप कमांडर हैं। इसके बाद परमवीर चक्र विजेता सैनिकों की टुकड़ी निकल रही है।

10:31 AM (IST) Jan 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- मिस्र के राष्ट्रपति कर्तव्यपथ पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागत

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्य अतिथि मिस्र के प्रेसीडेंट मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने तिरंगा झंडा फरहराकर औपचारिक रुप से परेड की शुरूआत की और 21 तोपों की सलामी दी गई।

10:25 AM (IST) Jan 26

कर्तव्यपथ पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रमजीवियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कर्तव्यपथ का निर्माण करने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात की है। पीएम मोदी थोड़ी देर में राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे।

10:20 AM (IST) Jan 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलीं, साथ हैं आज के चीफ गेस्ट मिस्र के प्रेसीडेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से परेड की सलामी लेने के लिए निकल चुकी हैं। उनके साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी हैं। मिस्र के प्रेसीडेंट इस बार भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट हैं।

10:11 AM (IST) Jan 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, केसरिया पगड़ी पहनकर पहुंचे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को सम्मान दिया गया।

 

 

10:07 AM (IST) Jan 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी करने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसरिया पगड़ी पहनकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की है।

10:03 AM (IST) Jan 26

10 बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बजकर 5 मिनट पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शहीद पथ पर अधिकारियों का आना शुरू हो गया है।

10:02 AM (IST) Jan 26

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली स्थित आवास पर तिरंगा फहराया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के अपने आवास पर भारतीय तिरंगा झंडा फहराया है। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तिरंगा फहराया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी झंडारोहण किया है।

09:58 AM (IST) Jan 26

अटारी-बाघा सीमा पर फहराया गया तिरंगा, देश की अखंडता का लिया गया संकल्प

बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस मौके उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे और हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश के प्रकृति में अपना सहयोग दीजिए।

09:46 AM (IST) Jan 26

कर्तव्यपथ बनेगा आत्मनिर्भर भारत का गवाह, 65 हजार लोग बनेंगे ऐतिहासिक पलों के साक्षी

दिल्ली का कर्तव्य पथ आत्मनिर्भर भारत का गवाह बनेगा। दिल्ली पुलिस की मानें को करीब 65 हजार लोग ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। रिपब्लिक डे परेड की शुरूआत 10.30 बजे होगी और यह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।

09:42 AM (IST) Jan 26

शिवराज सिंह चौहान ने का कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें आज के भारत पर गर्व होता है। हमारा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।

09:40 AM (IST) Jan 26

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, कही यह बड़ी बातें

उत्तराखंड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "PM ने जो 5 संकल्प देश के सामने रखा है, उनपर चलते हुए एक नए राष्ट्र को बनाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। इसमें हम सभी अपना योगदान देंगे।"

09:37 AM (IST) Jan 26

डेढ़ घंटे तक चलेगी गणतंत्र दिवस की परेड, 45 हजार लोग बनेंगे नए भारत के बनेंगे साक्षी

कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत सुबह 10.30 बजे होगी और यह 12 बजे तक चलेगी। इस बार परेड में 45 हजार लोग शामिल हो रहे हैं। 12 हजार पास बांटे गए हैं करीब 32 हजार ऑनलाइन टिकट दिए गए हैं।

09:28 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना का गरूड़ कमांडो दस्ता भी होगा शामिल, 72 हफ्तों की ट्रेनिंग

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना के गरूड़ कमांडो शामिल हो रहे हैं। यह कमांडो इंडियन एयरफोर्स की घातक कमांडा टुकड़ी है जिन्हें लंबी ट्रेनिंग से गुजरना होता है। यह ट्रेनिंग 72 सप्ताह की होती है।

09:21 AM (IST) Jan 26

सीमा सुरक्षा बल का पहला ऊंट सवार महिला सुरक्षा दस्ता देगा नारी शक्ति का परिचय

सीमा सुरक्षा बला का पहला ऊंट सवार महिला सुरक्षा दस्ता इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार पुरूष ऊंट दस्ते के साथ ही कर्तव्यपथ पर परेड का हिस्सा होगा। बीएसएफ वुमेन कैमल कांटिजेंट को राजस्थान फ्रंटियर के ट्रेनिंग सेंटर और बीकानेर सेक्टर द्वारा तैयार किया गया है।

09:14 AM (IST) Jan 26

पैसेंजर ड्रोन का जादू दिखेगा- 130 किलोग्राम वजह कैरी करेगा और 25 किमी तक जाएगा

दिल्ली के कर्तव्यपथ पर भारत के पहले पैसेंजर ड्रोन का भी जादू दिखेगा। इसे वरूणा नाम दिया गया है। पुणे के सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा इस ड्रोन को तैयार किया गया है। इस पैसेंजर ड्रोन में एक व्यक्ति सवारी कर सकता है। यह वजन करीब 130 किलोग्राम वजह कैरी कर सकता है और 25 किलोमीटर तक जा सकता है।

09:10 AM (IST) Jan 26

गुजरात के कलाकार ने तैयार किया है गणतंत्र दिवस का डूडल, जानें इसकी खासियत

भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 में भारत ने संविधान को अपनाने के साथ ही खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था। हर साल की तरह सर्च इंजन गूगल ने इस अवसर को भारत की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष डूडल तैयार किया है। गूगल इंडिया के अनुसार गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने वाले डूडल को गुजरात के कलाकार पार्थ कोथेकर ने अहमदाबाद तैयार किया है।

09:06 AM (IST) Jan 26

गूगल ने कागज की डिजाइनिंग से भारतीय गणतंत्र दिवस 2023 की शुभकामनाएं दी

गणतंत्र दिवस 2023 को यादगार बनाने के लिए गूगल ने डूडल के जरिए परेड को चित्रित किया है। गूगल ने हाथ से कटी हुई कागज की डिजाइन का उपयोग किया है। यह सेलीब्रेशन 1950 में भारत ने संविधान को अपनाने के साथ खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित करने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

08:55 AM (IST) Jan 26

आसमान में गरजेंगे सुखोई, राफेल और फाइटर जेट्स तो दुनिया देखेगी भारत की ताकत

राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में राफेल, सुखोई समेत 50 लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इसके अलावा 23 फाइटर जेट, 18 हेलीकाप्टर, 8 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शामिल होंगे। नौसेना का सबसे पुराना टोही विमान आइएल 38 पहली और आखिरी बार अपने करतब दिखाएगा।