Asianet News | Published : Jan 26, 2024 12:58 AM IST / Updated: Jan 26 2024, 12:57 PM IST

गणतंत्र दिवस परेड 2024: वायुसेना फ्लाईपास्ट से परेड का समापन, भारत के शौर्य की साक्षी बनी पूरी दुनिया

सार

Republic Day 2024. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2024 की परेड बेहद खास रही। परेड की शुरूआत प्रतिवर्ष पारंपरिक बैंड से होती थी लेकिन इस बार देश की 100 महिला कलाकार सांस्कृतिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ परेड का श्रीगणेश किया। तीनों सेनाओं की सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व भी महिलाओं ने किया। महिला डेयरडेविल्स ने बाइक पर करतब दिखाए। पूरी दुनिया भारत के शौर्य, साहस और सैन्य ताकत की साक्षी बनी।

12:43 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ से निकला वीवीआईपी काफिला

 

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद वीवीआईपी काफिला निकल चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलामी मंच से निकल चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री वेलकम किया। पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मुलाकात की।

 

12:37 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रगान की धुन पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन

 

कर्तव्य पथ पर वायुसेना के विमानों ने विजय फार्मेशन से आयोजन को समाप्त किया। इसके बाद सेना के बैंड पर भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। मौजूद सभी दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। फिर राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ से विदाई ली।

 

12:31 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: वायुसेना के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन

 

भारतीय वायुसेना विमानों ने आकाश में गजब के करतब दिखाए। वरूण फार्मेशम में सुखोई विमान शामिल रहे। इसके बाद भीम फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया। वायुसेना के सी-17 विमान ने भीम फार्मेशन प्रदर्शित किया। इसके बाद जगुआर विमानों ने प्रदर्शन किए। इसके बाद वज्रांग फार्मेशन, मारूत फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राफेल विमानों ने विजय फार्मेशन का प्रदर्शन किया।

12:24 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: भारतीय विमानों की आसमान में गर्जना

मोटरसाइकिल पर शानदार करतब दिखाने के बाद भारतीय वायुसेना ने आसमान में शानदार करतब दिखाया। पहले हेलीकॉप्र से प्रचंड फार्मेशन हुआ। इसके बाद वायुसेना ने तंगेल फार्मेशन का करतब दिखाया। इसके बाद अर्जुन फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया।

 

12:19 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: महिला सैनिकों ने दिखाए शानदार करतब

 

कर्तव्य पथ पर महिला सैनिकों ने गजब का प्रदर्शन किया। बुलेट पर शानदार बैलेंस के साथ महिला सैनिकों ने जो प्रदर्शन किया, वह चौंकाने वाला था। यह परेड हमेशा पुरूष सैनिक ही निकालते थे। बीएसएफ की महिला कार्मिकों ने योग से सिद्धि तक का प्रदर्शन किया। योग से मन का कनेक्शन कैसे होता है वह बुलेट पर दिखाया गया।

12:10 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: विकसित भारत का संकल्प

 

भारतीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि तक गीत के माध्यम से भारत के भविष्य की भी परिकल्पना को सामने रखा गया। इसमें बताया गया कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को लेकर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए देश पांच मंत्र अपनाएगा। विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकता और एकजुटता, मन में देश के विकास में योगदान की भावना।

 

 

 

12:05 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: संकल्प से सिद्धि तक का प्रदर्शन

 

कर्तव्य पथ पर 1500 महिला कलाकारों ने वंदे भारतम और संकल्प से सिद्धि तक के गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया है। इसमें हर राज्य के नृत्य को शामिल किया गया। एक ही गाने पर अलग-अलग तरह के डांस को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

 

12:00 PM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: 1500 महिला कलाकारों का भव्य प्रदर्शन

 

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश भर से 1500 महिला कलाकारों ने अलग-अलग राज्यों के डांस फार्म को प्रदर्शित किया। देश में जितने भी तरह के डांस होते हैं, वह सब कुछ कर्तव्य पथ पर दिखाई दिया। इसमें सैकड़ों आदिवासी महिला डांसर भी शामिल हैं। यह रिपब्लिक डे परेड का सबसे खूबसूरत प्रदर्शन रहा।

 

 

 

11:55 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: यूपी की झांकी में सबसे आगे रामलला

 

गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। इसमें अयोध्या राम मंदिर में विराजे रामलला सबसे आगे दिखाई दिए। झांकी के चारों तरफ सजावट की गई थी, मानों भगवान राम अयोध्या वापस आ रहे हैं। यह झांकी राज्य सरकार के प्रकाश उत्सव को प्रतिबिंबित करने वाली रही।

 

 

11:52 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: विभिन्न मंत्रालयों की झांकी

कर्तव्य पथ पर विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकाली जा रही हैं। आईटी मंत्रालय की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की थीम पर झांकी निकाली गई। गृह मंत्रालय की तरफ से भारत के ग्रामीण इलाकों की झलक दिखाई गई। इसके ठीक बाद विदेश मंत्रालय की झांकी में भारत के वसुधैव कुटुंबकम की थीम को प्रतिबिंबित किया गया।

 

 

 

 

11:45 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राज्यों की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

 

मार्चिंग पास्ट के बाद अब कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की मनमोहक झांकियां निकाली जा रही हैं। सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश की झांकी निकली। फिर हरियाणा और मणिपुर की झांकी निकाली गई। आत्मनिर्भर भारत की थीम पर मध्य प्रदेश की झांकी। इसके बाद ओडिशा, छत्तीसरगढ़ और राजस्थान की शानदार झांकियां निकलीं।

 

 

 

11:39 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: एनसीसी और राष्ट्रीय सेवायोजन दस्ता पहुंचा

राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवायोजन की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसमें 148 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बैंड का प्रतिनिधित्व भी छात्राओं ने ही किया। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी ने मनमोहक परेड में हिस्सा लिया।

 

 

11:36 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पहुंचे

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं ने भी मार्च पास्च किया। इन बच्चों को बहादुरी, कला संस्कृति, इनोवेशन, साइंस, समाज सेवा, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए सम्मान दिया जाता है।

 

11:32 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: महिला अधिकारियों ने किया लीड

गणतंत्र दिवस परेड में तीनों सेनाओं की पहली बार महिला अधिकारियों ने लीड किया। यह भारत की नारी शक्ति के लिए गौरव गाथा का दिन बन गया है। इतिहास में पहली बार नारी शक्ति ने कर्तव्यपथ पर नेतृत्व कर देश की करोड़ों महिलाओं को आत्मविश्वास से भर दिया।

 

 

 

11:29 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: एसएसबी और दिल्ली पुलिस का मार्च

दिल्ली पुलिस और एसएसबी की टीम ने कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया है। एसएसबी की अगुवाई कमांडेंट नैंसी सिंगला ने किया। जबक दिल्ली पुलिस की महिला बैंड को सब इंपेक्टर रूयंगुनुओ केंसे ने किया।

 

 

 

11:24 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: भारतीय नौसेना की झांकी में नारी शक्ति

कर्तव्य पथ पर इंडियन नेवी की झांकी निकाली गई है। इसमें नारी शक्ति का शौर्य दिखाया गया है। इसके अलावा भारत ने अपने आत्मनिर्भर संकल्प को कैसे पूरा किया, वह भी परिलक्षित किया है।

 

 

 

11:20 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: सेना की रॉकेट रेजिमेंट ने दिखाई ताकत

भारतीय सेना की रॉकेट रेजिमेंट ने कर्तव्यपथ पर रॉकेट हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व 262 फील्ड रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। अंकिता चौहान के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वेलफेयर रेजिमेंट का परेड हुआ।

 

 

 

11:09 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राजपूताना राइफल्स की परेड

 

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राजपूताना राइफल्स के जवानों ने परेड की है। इसके बाद मराठा रेजिमेंट और जाट रेजिमेंट की बैंड का परेड निकाला गया है। भारतीय सेना की अलग-अलग टुकड़ियां परेड कर रही हैं।

 

 

 

11:06 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: मोबाइल ब्रिजिंग दस्ते ने की परेड

रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा। इसके बाद अगली टुकड़ी मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मानिटरिंग की रही। फिर 3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड किया है।

 

 

 

11:04 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: फ्रांस के बाद रूसी टैंकों की गर्जना

फ्रांस की सेना का मार्चिंग पास्ट हुआ और इसके बाद रूसी टैंक भी कर्तव्य पथ पर उतरे। यह टैंक चार तरह के गोला बारूद को दाग सकता है। इसकी मारक क्षमता 5 हजार मीटर तक है।

11:01 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड लाइव: सेना के हेलीकॉप्टर ने किया फ्लाईपास्ट

कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना का शौर्य देखते ही बन रहा है। सेना के एमआई 17 हेलीकाप्टर्स ने तिरंगे झंडे का फार्मेशन किया और फ्लाईपास्ट में जौहर दिखाया। इसके अलावा फ्रांसिसी बैंड ने भी मार्च पास्ट किया है।

 

 

10:46 AM (IST) Jan 26

कर्तव्य पथ पर शुरू हुई गणतंत्र दिवस की परेड

 

गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन कर्तव्य पथ पर शुरू हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं।

 

 

 

10:37 AM (IST) Jan 26

पीएम मोदी के कर्तव्य पथ पर किया स्वागत

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर वाइस प्रेसीडेंट जगदीप धनखड़ का स्वागत किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि फ्रांस के प्रेसीडेंट मैक्रों का भी स्वागत किया है। राष्ट्रपति अब परेड की सलामी ले रही हैं।

 

 

 

10:25 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां के साथ राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हो गई हैं।

 

 

 

10:22 AM (IST) Jan 26

वार मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार पीली पगड़ी पहने हैं। यह रंग भगवान राम का भी प्रतीक है। पीएम मोदी सबसे पहले वार मेमोरियल पहुंचे और देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

 

 

10:14 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: कारगिल में फहराया गया तिरंगा

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकाशवाणी कारगिल में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर बाल आश्रम कारगिल का परिवार भी शामिल रहा।

 

 

 

10:12 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एक सूत्र में पिरोने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

 

 

 

10:11 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दी हैं। एंथनी ने कहा कि हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया कभी इतनी करीबी दोस्त नहीं रहे, जितने अब हैं।

 

 

 

10:00 AM (IST) Jan 26

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी तिरंगा फहराया और कहा कि संकल्प से सिद्धइ की दिशा में काम करें देशवासी। ओम बिरला ने कहा कि मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।

 

 

09:50 AM (IST) Jan 26

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली परेड की सलामी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परेड की सलामी ली है। उन्होंने राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।

 

 

09:48 AM (IST) Jan 26

गृहमंत्री अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं।

 

 

 

09:27 AM (IST) Jan 26

बांग्लादेश में मनाया गया गणतंत्र दिवस

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

 

 

08:51 AM (IST) Jan 26

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने कहा कि भारत के जन की शक्ति अपरंपार है। वो वैसी की वैसी ही है। जब भारत का जन जागता है तो अनेक चमत्कार करता है। जैसा आज कर रहा है और पूरी दुनिया आश्चर्य से देख रही है।

08:46 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

08:36 AM (IST) Jan 26

जम्मू कश्मीर में शुरू हुई बर्फबारी

गणतंत्र दिवस की सुबह 4 बजे से दक्षिण कश्मीर के शोपियां शहर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। डोबिजान में करीब 5 इंच, हीरपोरा में 3 इंच तक पानी जमा हो गया है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

 

 

08:30 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: क्या है परेड की टाइमिंग

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परेड किया जाना है। इस बार की परेड में महिला अधिकारियों का जलवा दिखाई देगा।

 

 

08:27 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: गूगल ने बनाया डूडल

 

भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने भी डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। इसमें रेडियो से लेकर टीवी और फिर मोबाइल तक के सफर को दिखाया गया है। यह डूडल भारत की रहने वाली वृंदा जावेरी ने बनाया है।

 

 

08:08 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होने वाले 10 फैक्ट्स

 

पहली बार 100 महिलाएं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रदर्शन करेंगी। यह महिलाएं अपने राज्यों की वेशभूषा में दिखाई देंगी।

30 राज्यों की 1500 महिला कलाकार पहली बार लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

पहली बार तीनों सेनाओं की परेड को महिला अधिकारी ही लीड करेंगी। थलसेना की कमान शरण्या राव के हाथ में होगी।

बीएसएफ और सीआईएसएफ का भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड परेड में शामिल रहेगा।

दिल्ली पुलिस की टीम ऑल वुमन कांटिजेंट परेड का हिस्सा है। इसकी अगुवाई आईपीएस श्वेता करेंगी।

पहली बार भारतीय सेना का मिसाइस सिस्टम परेड में शामिल है। इसका नेतृत्व भी महिला ऑफिसर करेगी।

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में 18 राज्यों की 1900 साड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

देश भर से करीब 13 हजार अतिथियों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।

पहली बार फ्रासिसी सेना की टुकड़ी और राफेल जेट एयरक्राफ्ट गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा है।

आईटी मंत्रालय की झांकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की तकनीकी पर आधारित होगा।

 

07:42 AM (IST) Jan 26

गणतंत्र दिवस: 18 राज्यों की 1900 साड़ियां

इस बार का गणतंत्र दिवस परेड अपने आप में अलग होने वाला है। पहली बार परेड में देश के 18 राज्यों की 1900 साड़ियां शामिल की जा रही हैं। इसके अलावा सभी राज्य यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ अपनी प्रदर्शनी भी निकालेंगे।

07:28 AM (IST) Jan 26

महिला टीम को लीड करेंगी कैप्टन शरण्या राव

 

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिला टुकड़ी का मार्च पास्ट होगा। थल सेना की कमान कैप्टन शरण्या राव के हाथ में होगी। शरण्या कर्नाटक के कोडागु की रहने वाली हैं और वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।