कब हुई थी पहली परेड...जानिए गणतंत्र दिवस पर ऐसे ही 10 सवालों के जवाब

26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन दिल्ली में राजपथ से लालकिले तक परेड निकाली जाती है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते नजारा कुछ बदला हुआ नजर आएगा। गणतंत्र दिवस का नाम सुनते ही हमारे मन में तमाम तरह के सवाल उठने लगते हैं, जैसे गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है? , सबसे पहले परेड कब हुई थी। या गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है। आईए जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2021 5:55 AM IST

नई दिल्ली. 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन दिल्ली में राजपथ से लालकिले तक परेड निकाली जाती है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते नजारा कुछ बदला हुआ नजर आएगा। गणतंत्र दिवस का नाम सुनते ही हमारे मन में तमाम तरह के सवाल उठने लगते हैं, जैसे गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है? , सबसे पहले परेड कब हुई थी। या गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है। आईए जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

1- क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। इसके करीब ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

Latest Videos

2- किसने और कब से शुरू की गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा?
देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया था। इसी के साथ भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इसके बाद हर साल इसे मनाया जाने लगा। 

3- कब ग्रहण किया संविधान ?
भारत ने 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा में संविधान को ग्रहण किया था। इसके तहत गणराज्‍य भारत राज्यों का एक संघ है। यहां संसदीय प्रणाली की सरकार है। 26 जनवरी 1950 से संविधान लागू हुआ। 

4- गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है?
देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहीं, राज्यों के राज्यापल राजधानियों में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर तिरंगा फहराते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। जबकि राज्यों में मुख्यमंत्री।  

5-  गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी कौन लेता है?
भारत में राष्ट्रपति सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ होते हैं। वे परेड की सलामी लेते हैं। 
 
6- बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी कब और कहां होती है?
बीटिंग द रिट्रीट समारोह को गणतंत्र दिवस का समापन माना जाता है। गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी की शाम इसका आयोजन रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन के सामने किया जाता है। इसके मुख्य अतिथि राष्ट्र्रपति होते हैं। बीटिंग रिट्रीट में तीनों सेनाओं के बैंड पारंपरिक धुन बजाते हुए मार्च करते हैं।

7- तिरंगे को कब अपनाया गया?
भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया। पहले उन्होंने जो झंडा बनाया था, उसमें दो रंग लाल और हरे था। उन्होंने इस झंडे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बेजवाडा अधिवेशन में गांधी जी के समझ पेश किया था। इसमें गांधी जी के सुझाव पर सफेद पट्टी जोड़ी गई। बाद में चरखे की जगह राष्ट्रीय प्रतीक स्वरूप अशोक चक्र को जगह मिली। 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के मौजूदा स्वरूप को भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था। 
 
8- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार कब दिए जाते हैं?
26 जनवरी की पूर्व संध्या पर बहादुर बच्चों को राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत 1957 से हुई थी। पुरस्कार के रूप में एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। इसके अलावा सभी बच्चों को स्कूल की पढ़ाई पूरी करने तक वित्तीय सहायता भी दी जाती है। 

9- भारतीय संविधान कितने दिनों में तैयार किया गया था?
भारतीय संविधान को बनाने में लगभग 3 साल  (2 साल, 11 महीने और 17 दिन) लगे थे। इस दौरान 165 दिनों में 11 सत्र आयोजित किए गए थे। 
 
10- भारत के पहले राष्ट्रपति ने कहां फहराया था ध्वज?
संविधान लागू होने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संसद भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति की शपथ ली थी। इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम में उन्होंने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका