कर्तव्य पथ पर जब मार्च करतीं निकली महिला आर्मी, गर्व से भर गया हर हिंदुस्तानी, देखें VIDEO

देश आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होती है। इस बार महिला सैनिकों ने कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए संदेश दिया कि भारतीय महिलाएं किसी भी तरह से कम नहीं है और वो हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

Nitesh Uchbagle | Published : Jan 26, 2024 9:20 AM IST / Updated: Jan 26 2024, 03:05 PM IST

नई दिल्ली. देश आज गणतंत्र दिवस की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इस अवसर पर हर साल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होती है। इस बार महिला सैनिकों ने कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए संदेश दिया कि भारतीय महिलाएं किसी भी तरह से कम नहीं है और वो हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

आर्म्ड मेडिकल फोर्स की महिला टुकड़ी ने मार्च किया

कर्तव्य पथ पर पहली बार महिला आर्म्ड मेडिकल फोर्स ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस मार्च का नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इनके साथ आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना और इंडियन एयर फोर्स की लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल रही। इसी क्रम में इंडियन नैवी की झांकी में नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों पर प्रकाश डाला गया। इस झांकी में एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत और नौसेना के जहाज भी थे।

 

265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर परेड का आकर्षण महिलाओं की बाइक परफॉर्मेंस रही। इस बाइक प्रदर्शन में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की महिला सैनिकों ने नारी शक्ति प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल पर 265 महिला  बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

पहली बार दिखी दिल्ली पुलिस की महिला बैंड की झलक

दिल्ली पुलिस की महिला बैंड की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया। इस बैंड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रुयामगुनुयो केन्से ने किया। इस बैंड में 4 महिला सब-इंस्पेक्टर और 81 महिला कांस्टेबल शामिल रही। इस दौरान इस बैंड दिल्ली पुलिस सॉन्ग बजाया। 

 

 

इन सब के अलावा इतिहास में पहली बार पूर्ण महिला दल परेड में भाग लिया। इसका नेतृत्व एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्वेता के. सुगंथन ने किया। मार्च कर रही टुकड़ी में साफा पहने महिलाएं शामिल थी। इस दल में एडिशनल डीसीपी समेत तीन सब इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल शामिल थी। इस दल का आदर्श वाक्य "शांति, सेवा और न्याय" है।

 

यह भी पढ़ें…

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर निकली रामलला की झांकी, धनुष बाण लिए दिखे प्रभु श्रीराम, Watch Video

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!