गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी दिखाई गई। झांकी की थीम 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित थी। झांकी का अगला भाग रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक था।

नई दिल्ली। भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस परेड निकाला गया। परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या के राम मंदिर को प्रदर्शित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के प्रतीक के रूप में तैयार की गई झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। इसमें भगवान श्रीराम को धनुष बाण लिए दिखाया गया। यूपी की झांकी की थीम 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित थी। झांकी का अगला भाग रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक था। इसमें भगवान राम के बचपन के स्वरूप को दिखाया गया।

इसरो के चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान और नारी शक्ति मार्च पास्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया। परेड की शुरुआत में 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 IV हेलिकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर फूलों की वर्षा की।