सुशांत केस : 8 घंटे की पूछताछ के बाद NCB दफ्तर से निकलीं रिया, कल फिर पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने प्रियंका सिंह (सुशांत की बहन) सहित डॉक्टर के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2020 10:00 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:21 PM IST

नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने प्रियंका सिंह (सुशांत की बहन) सहित डॉक्टर के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस किया है। 

8 घंटे हुई पूछताछ, कल फिर बुलाया

रिया से एनसीबी ने 8 घंटे पूछताछ की। फिर कल भी बुलाया गया है। यानी आज रिया को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। 

सुशांत की बहन ने डॉक्टर के साथ मिलकर क्या फर्जीवाड़ा किया?

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका ने एक फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। इसे राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार ने बनाया था। रिया ने दावा किया कि इस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है। इसे गैर कानूनी माना जाता है।

रिया से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इससे जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रही है। एनसीबी ने रविवार को सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया से करीब 6 घंटे तक सवाल जवाब किए। उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में अब तक सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शोविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रिया का भाई शोविक 9 सितंबर तक रिमांड पर

इससे पहले कोर्ट ने शोविक चक्रवर्ती को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। उनके अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। जबकि इस मामले में कैजान इब्राहिम को जमानत मिल गई।

सुशांत के वायरल वीडियो से खुलासा, क्लस्ट्रोफोबिया को लेकर झूठ नहीं सच बोल रही हैं रिया 

"

 

Share this article
click me!