जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत, दो घायलों की हालत गंभीर

Published : May 24, 2023, 09:48 AM ISTUpdated : May 24, 2023, 11:36 AM IST
Road Accident

सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

किश्तवार। जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident in Jammu Kashmir) में सात लोगों की मौत हो गई है। डांगदुरु पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। इसके चलते सात लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी में सवार थे 10 लोग
गाड़ी में 10 लोग सवार थे। हादसा डांगडुरु बांध स्थल के पास हुआ। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। किश्तवाड़ पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक क्रूजर वाहन घाटी में गिर गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से हादसे के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

सुबह करीब 8:35 बजे हुआ हादसा
स्थानीय पुलिस के अनुसार दच्चन इलाके में हादसा सुबह करीब 8:35 बजे हुआ। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव ने कहा कि दच्चन इलाके में भारी बारिश हुई है। किश्तवाड़ के एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अंधा मोड़ के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद गाड़ी कई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। एक घायल ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान