हिसार जा रही रोडवेज बस पलटी, एक छात्र की मौत, मचा हड़कंप

Published : May 26, 2025, 01:06 PM IST
रोडवेज बस पलटी बस

सार

Haryana News: हरियाणा के राजली में रोडवेज बस पलटने से एक छात्र की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। हादसा ड्राइवर द्वारा कच्चे रास्ते से बस निकालने के दौरान हुआ।

Haryana News: हरियाणा के राजली फाटक के पास बड़ा हादसा हुआ है। हिसार जा रही रोडवेज बस अचानक खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस को कच्चे रास्ते से निकालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई।

हिसार में पलटी बस

बस में छात्र और अन्य सवारियां मौजूद थीं। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के गांववालों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: केरल और मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन तबाह, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

छात्रा की हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बाद कई यात्री अंदर फंस गए थे। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में 20 वर्षीय छात्र मोहित की मौत हो गई, जो राजली गांव का रहने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दुखद दुर्घटना थी और इसमें ड्राइवर की कोई लापरवाही नहीं थी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह