Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार को केरल में दस्तक के बाद कई जगहों पर तेज बारिश हुई। अब ऐसे में मौसम विभाग ने गुजरात और अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है और कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को केरल में मानसून ने दे दी है जिसके बाद कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई में रविवार और सोमवार की रात भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण केरल में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर पेड़ गिरने, जलभराव और वाहनों के फंसने की घटनाएं सामने आईं। खराब मौसम के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है और कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम से जुड़ी यह स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में फिर चला भारत का जादू, अमेरिका की बढ़ेगी चिंता, मनोज तिवारी ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी

मुंबई में तेज बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित

रविवार देर रात और सोमवार तड़के मुंबई में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर जाम लग गया। मानसून से पहले ही हुई भारी बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में बारिश और तेज हो सकती है।

वहीं, शनिवार रात दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।