Exclusive: PM मोदी जीजाजी कहते हैं तो कैसा लगता है?, रॉबर्ट वाड्रा ने दिया ये जवाब

Published : Apr 09, 2024, 06:12 PM ISTUpdated : Apr 09, 2024, 06:15 PM IST
Robert Vadra Exclusive Interview

सार

एशियानेट न्यूज के रेजिडेंट एडिटर प्रशांत रेघुवामसोम ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जीजाजी कहे जाने पर उन्हें कैसा लगता है।

नई दिल्ली। एशियानेट न्यूज के रेजिडेंट एडिटर प्रशांत रेघुवामसोम ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से खास बातचीत की है। गांधी परिवार से होने के चलते रॉबर्ट भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे हैं। संसद में उनको लेकर कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जीजाजी शब्द का इस्तेमाल किया है। बातचीत के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि पीएम द्वारा जीजाजी कहे जाने पर उन्हें कैसा लगता है। उन्होंने अपने फिटनेस के बारे में भी बात की है।

प्रश्न: आपको कई बार संसद में जीजाजी कहा गया है। खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा। जब कोई ऐसा कहता है तो आपको क्या महसूस होता है?
रॉबर्ट वाड्रा: मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। गांधी परिवार का हिस्सा होने पर मुझे बहुत खुशी और गर्व है। मुझे लगता है कि उन्हें भी मुझपर बहुत गर्व है। लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए परिवार के नाम का इस्तेमाल किया जाता है। वे गांधी परिवार का नाम इस्तेमाल करते हैं। वे मेरा नाम लेते हैं। लोग सबकुछ समझते हैं। प्रधानमंत्री या गृह मंत्री जो कहें लोग उनकी बात नहीं मानते। वे जितना चाहें मेरे नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कभी कुछ गलत साबित नहीं कर सकते, क्योंकि कुछ भी गलत नहीं हो रहा है।

प्रश्न: आपके फिटनेस का राज क्या है?
रॉबर्ट वाड्रा: मेरा माइंडसेट बहुत मजबूत है। मैं जो करता हूं उसके लिए कड़ी मेहनत करता हूं। इसलिए अपने लक्ष्य को पा लेता हूं। हर दिन मैं कड़ी मेहनत करता हूं। सुबह जल्द उठता हूं। मैं कुछ कार्डियो एक्सरसाइज करता हूं। शाम को करीब 45 मिनट वेट ट्रेनिंग करता हूं।

प्रश्न: मैंने आपको कई बार दिल्ली में साइकिल चलाते देखा है। क्या आप अब भी साइकिल चलाते हैं?
रॉबर्ट वाड्रा: मैं सर्दी के महीनों में साइकिल चलाता था। साल के छह महीने बाहर निकलकर साइकिल चलाता था। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है इसलिए अब घर बाहर कम साइकिल चला रहा हूं।

यह भी पढ़ें- रॉबर्ट वाड्रा Exclusive Interview: सासू मां से क्यों है अनबन, क्या राहुल गांधी बनेंगे PM?

प्रश्न: इस मामले (फिटनेस) में आप राहुल गांधी की प्रेरणा हैं या उन्हें ट्रेनिंग देते हैं?
रॉबर्ट वाड्रा: हम दोनों को खेल में रूची है। हम अलग-अलग तरह के खेल खेलते हैं। हमारी कोशिश फिट रहने और सेहतमंद खाना खाने की रहती है। हम अपने जीवन में पॉजिटिव रहते हैं। वर्कआउट करने से आप पॉजिटिव रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: रॉबर्ट वाड्रा ने बताया क्यों अमेठी से लड़ना चाहते हैं चुनाव, रायबरेली पर की ये बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
बिना बिजली-बिना मशीन! 40 रुपये का कार्ड बताएगा दूध असली है या नकली-UP के युवक का कमाल