रॉबर्ट वाड्रा Exclusive Interview: सासू मां से क्यों है अनबन, क्या राहुल गांधी बनेंगे PM?

Published : Apr 09, 2024, 04:49 PM ISTUpdated : Apr 09, 2024, 05:48 PM IST
Robert Vadra Interview

सार

एशियानेट न्यूज के रेजिडेंट एडिटर प्रशांत रेघुवामसोम ने रॉबर्ट वाड्रा से खास बातचीत की है। उन्होंने गांधी परिवार को लेकर सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही बताया कि सोनिया गांधी और परिवार के अन्य लोगों के साथ अनबन की अफवाहें क्यों आती हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एशियानेट न्यूज के रेजिडेंट एडिटर प्रशांत रेघुवामसोम ने रॉबर्ट वाड्रा से खास बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि सोनिया गांधी और गांधी परिवार के अन्य लोगों के साथ उनके अनबन की अफवाहें क्यों आती हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं या नहीं।

क्यों बार-बार ऐसी अफवाहें आती रहती हैं कि सोनिया गांधी और गांधी परिवार के साथ आपके रिश्ते अच्छे नहीं हैं?

रॉबर्ट वाड्रा: क्योंकि यह एकमात्र परिवार है जो हमेशा भारत के लोगों की बात करती है। जो हमेशा भारत के लोगों के लिए लड़ती है। संसद के अंदर हो या संसद के बाहर। इसके चलते परिवार के बारे में खराब बातें फैलाई जाती हैं। मेरे बारे में कुछ बातें, राहुल के बारे में कुछ बातें फैलाई जाती है। मुझे लगता है कि प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी को लेकर ऐसी बातें नहीं की जानी चाहिए। महिलाओं को लेकर निगेटिव बातें सुनने पर लोग अपसेट होते हैं। पुरुष के लिए उन्हें लगता है कि ये बात कर आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन हमलोग बहुत मजबूत इंसान हैं। मैंने गांधी परिवार से बहुत सीखा है। उन्होंने इंदिरा गांधी को एक हत्याकांड में खो दिया। राजीव गांधी की हत्या की गई। उन्होंने देश के लिए अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने देश को अपने प्रियजन दिए हैं। मैंने सीखा है कि किस तरह मजबूत रहा जाए। मैंने सीखा है कि आसपास के निगेटिव फोर्सेज को कैसे हैंडल करना है।

राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार जब उन्होंने वायनाड जाने का फैसला किया तब आपने क्या सुझाव दिया था?

रॉबर्ट वाड्रा: राहुल गांधी को मैं राजनीति के बारे में बहुत अधिक सुझाव नहीं देता। मैं प्रियंका और अपने परिवार के लोगों से राजनीति को लेकर अधिक बातें करता हूं। जब वह किसी बात पर चर्चा करते हैं तो मैं उन्हें बताता हूं कि जमीनी सच्चाई क्या है। क्योंकि बहुत बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लोगों से मिलने का मौका नहीं मिलता। लोग मेरे ऑफिस आते हैं। मैं राजनीति में नहीं हूं। लोग मुझसे सच्चाई बताते हैं। मैं बहुत से लोगों से मिलता हूं। मैं लोगों का संदेश उन्हें देता हूं। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की है। इसने उनमें बहुत बदलाव लाया है। उन्होंने बहुत से लोगों से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने न्याय यात्रा की। इससे उन्हें जमीनी सच्चाई जानने में मदद मिली है। किसी और नेता ने ऐसा नहीं किया है।

क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं?

रॉबर्ट वाड्रा: गठबंधन बना है। लोग बदलाव चाहते हैं। लोग डरे हुए हैं। लोगों को डर है कि अगर वे कोई मैसेज भेजते हैं या कोई बात करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके लिए परेशानी पैदा हो सकती है। कांग्रेस के समय कभी ऐसा नहीं हुआ। लोग साम्प्रदायिक मामले नहीं चाहते। वे विकास चाहते हैं। लोग नहीं चाहते कि राज्य में चल रही सरकार को कमजोर किया जाए। इस तरह की राजनीति विकास की राजनीति नहीं है। यह देश के लिए नुकसानदायक है। यह किसी भी तरीके से लोकतांत्रिक नहीं है। इसी वजह से INDIA गठबंधन बना। INDIA गठबंधन से राहुल को समर्थन मिलेगा क्योंकि राहुल के पास टैलेंट है। उन्हें खुद पर विश्वास है। INDIA गठबंधन से जिसे भी चुना जाएगा वह प्रधानमंत्री बनेगा। अगर लोग चाहते हैं कि बदलाव आना चाहिए तो यही समय है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर कांग्रेस फिर से चुनाव हारती है तो राहुल गांधी को किनारे हो जाना चाहिए।

रॉबर्ट वाड्रा: प्रशांत किशोर को यह पता नहीं है कि वह किस पार्टी से हैं। वह कभी किसी पार्टी के साथ होते हैं तो कभी किसी और पार्टी के साथ। वह ऐसे व्यक्ति है जिनकी अपनी सोच है। वह खुद को चर्चा में रखने के लिए ऐसे नेता के बारे में बोलते रहते हैं जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं और जो लोकप्रिय हो। अगर आप राहुल गांधी, रॉबर्ट वार्डा, प्रियंका गांधी या मेरी सासू मां के बारे में कुछ बोलते हैं तो हमेशा मीडिया का बहुत अधिक ध्यान जाता है। प्रशांत किशोर की सीमाएं हैं। वह एनालिस्ट हैं और चुनाव सर्वे करते हैं। उन्हें यही करना चाहिए। उनको राहुल गांधी को सुझाव नहीं देना चाहिए।

प्रियंका गांधी अभी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार नहीं है, लेकिन क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष बन सकती हैं?

रॉबर्ट वाड्रा: हां, मैं सोचता हूं कि वह बहुत अच्छी राजनेता हैं। वह कई पदों पर रहीं हैं। यह भविष्य में होगा। लोग ऐसा चाहते हैं। हालांकि यह इसबात पर निर्भर करता है कि वह खुद क्या महसूस करती हैं, उनका परिवार क्या महसूस करता हैं और कांग्रेस क्या सोचती है।

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: रॉबर्ट वाड्रा ने बताया क्यों अमेठी से लड़ना चाहते हैं चुनाव, रायबरेली पर की ये बात

क्या चुनाव प्रचार करने वायनाड जाएंगे?

रॉबर्ट वाड्रा: मुझे जहां भी बुलाया जाएगा जाऊंगा। मैं केरल की यात्रा करता रहता हूं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
बिना बिजली-बिना मशीन! 40 रुपये का कार्ड बताएगा दूध असली है या नकली-UP के युवक का कमाल