
ROBERTSGANJ Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की राबर्टगंज संसदीय सीट पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी सिंह (Rinki Singh) चुनाव हार गई हैं। समाजवादी पार्टी के छोटेलाल (Chhotelal) ने 129234 वोटों से रिंकी कोल को हराया है। बसपा के धनेश्वर (Dhaneshwar) तीसरे स्थान पर रहे।
राबर्ट्सगंज लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 में हुए चुनाव में अपना दल (सोनेलाल) के पकौड़ी लाल को जीत मिली थी। पढ़ाई के मामले में वह सिर्फ साक्षर थे।
- पकौड़ी लाल ने अपनी संपत्ति 2.30 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 6.84 लाख रुपए कर्ज था।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के छोटे लाल ने यह सीट अपने नाम किया था।
- 5वीं पास छोटे लाल ने अपनी संपत्ति 36.87 लाख रुपए बताई थी। उनपर 55 हजार रुपए कर्ज था।
- 2009 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के पकौड़ी लाल यहां से सांसद बने थे।
- पकौड़ी लाल ने अपनी संपत्ति 17.62 लाख रुपए बताई थी।
- 2004 में बसपा के लालचंद्र राबर्ट्सगंज से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह सिर्फ साक्षर थे।
- लालचंद्र ने अपनी संपत्ति 88030 रुपए बताई थी। उनपर 1,65,515 रुपए कर्ज था।
नोटः 2019 के लोकसभा इलेक्शन में रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में 1723538 वोटर, जबकि 2014 में 1639074 मतदाता थे। अपना दल (सोनेलाल) उम्मीदवार पकौरी लाल कोल को जनता ने 2019 में 447914 वोट देकर सांसद बनाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भाई लाल को 54336 वोटों से मात दी थी। भाई लाल को 393578 वोट मिला था। वहीं, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम बीजेपी के पक्ष में गया था। छोटेलाल 378211 वोट पाकर विजयी बने। उन्होंने बसपा प्रत्याशी शारदा प्रसाद (187725 वोट) को हराया था। उन्हें 190486 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.