Round Up 2021 : नीरज की स्वर्णिम कामयाबी, अमेरिकी लोकतंत्र में लहराया भारत का परचम, याद आएंगी ये घटनाएं

साल 2021 खत्म होने वाला है और 2022 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अब जबकि 2021 खत्म हो रहा है, पूरे साल में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनीं। दुनियाभर में इन घटनाओं को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आइए हम आपको साल 2021 की उन घटनाओं के बारे में बताते हैं, जो कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां में बनीं रहीं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 10:17 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 06:11 PM IST

नई दिल्ली :  कोरोना महामारी के अलावा साल 2021 में कई ऐसी भी घटनाएं हुईं, जो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनीं। वैक्सीन हब के रूप में मशहूर भारत ने कई देशों को कोरोना टीके सप्लाई किए। साल 2021 खत्म होने वाला है और 2022 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में 2021 में हुई कई घटनाओं को याद करना दिलचस्प है। एक ओर यह साल भारत के लिए यह साल कई उपलब्धियां लेकर आया। तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई राजनीतिक घटनाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं। दुनियाभर में इन घटनाओं को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आइए हम आपको साल 2021 की उन घटनाओं के बारे में बताते हैं, जो कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां में बनीं रहीं।  

भारत को मिला मिस यूनिवर्स  खिताब, हरनाज सिंधू ने लहराया परचम

Latest Videos


21 सालों बाद भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला इजरायल में हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने भारत के लिए इस ताज को जीता है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 79 से अधिक कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। 21 साल की हरनाज ने ये ताज पैराग्वे की नाडिया फेरीरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मस्वाने को पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत के लिए सुष्मिता सेन ने 1994 में और लारा दत्ता ने 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

16 बाद जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की विदाई, ओलाफ शॉल्त्स को मिली कमान


8आठ दिसंबर को 16 वर्षों से जर्मनी की चांसलर रहीं एंजेला मर्केल (Angela Merkel) का युग खत्म हो गया और  सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (Social Democratic Party Of Germany ) के नेता ओलाफ शॉल्त्स ने जर्मनी की बागडोर अपने हाथों में ली। बता दें कि  22 नवंबर 2005 को मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर (germany's first female chancellor) बनी थीं। 

जैवलिन में गोल्ड सहित भारत को ओलंपिक में मिले अब तक के सर्वाधिक पदक


खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक का आयोजन इस बार टोक्यो में हुआ। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात मेडल अपने नाम किये। भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। अब तक ओलंपिक खेलों में यह भारतीय खिलाड़ियों का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। 
म्यामांर में सैन्य तख्तापटल, सूकी को जेल


म्यामांर में तख्तापलट इस साल की प्रमुख घटनाओं में से एक है। एक फरवरी को म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर दिया था। इसके साथ ही म्यांमार की सर्वोच्च नेता रही आंग सान सू की सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था।  इसके बाद तख्तापलट की अनुवाई करने वाले सेना के जनरल मिन ऑन्ग ह्लाइंग ने म्यांमार में एक साल की इमरजेंसी लगा दी। तख्तापलट के लिए म्यांमार में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें सैकड़ों आम नागरिकों की जान चली गई। वहीं हाल में नोबेल पुरस्कार विजेता सू की को सेना के खिलाफ अंसतोष भड़काने और कोविड नियमों के उल्लंघन दो साल की सजा सुनाई गई है।

अफगानिस्तान से अमेरिका की विदाई, तालिबान की सत्ता वापसी


15 अगस्त को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया और तालिबान ने राष्ट्रपति पैलेस पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान में फिर से तालिबान की वापसी हुई।  तालिबान के सत्ता में आते ही लोगों को दो दशकों पहले वाली तालिबानी सरकार के शासन का खौफ सताने लगा, जिसके बाद लोगों ने अफगानिस्तान छोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई आम नागरिकों की जाने भी गईं।  वहीं, तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी सैनिक 20 साल बाद पूरी तरह अफगानिस्तान छोड़ कर चले गए। इसके बाद तालिबान ने अंतरिम सरकार बना ली।

प्रिंस फिलिप की मौत


9 अप्रैल ब्रिटेन के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि इसी दिन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया। वह 99 साल के थे। वह 1959,1961, 1983 और 1997 में भारत आए। चारों बार वह क्वीन एलिजाबेथ के साथ आए थे। वह ब्रिटिश इतिहास के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासक थे।

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की वापसी, कैपिटल हिल में हुई हिंसा


अमेरिका में कैपिटल हिल में हुई हिंसा  दुनियाभर में चर्चा का विषय बनीं, कई दिनों तक यह मुद्दा दुनियाभर में छाया रहा। दरअसल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बाद कैपिटल हिल में 6 जनवरी को डोनाल्ट ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रंप की दुनियाभर में आलोचना हुई, ट्रंप का ट्विटर बैन हो गया। हालांकि, इस घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। 

 20 जनवरी 2021 को जो बाइडेन और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।  बाइडेन अमेरिका के 46 राष्ट्रपति बने। वहीं इतिहास रचते हुए कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं। इसके साथ ही ट्रंप का चार वर्षीय शासन खत्म हो गया।

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की 70 वर्षीय बेटी ने अपनाया हिंदू धर्म


इस साल इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की 70 वर्षीय बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री चर्चा में रहीं। दरअसल, उन्होंने इस्लाम को छोड़कर विधि विधान से हिंदू धर्म अपनाया। यह घटना भी देश दुनिया में चर्चा का विषय बनीं।   

नेतन्याहू की विदाई, बनेटे बने इजराइल के राष्ट्रपति 


इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जून 2021 में 12 साल के कार्यकाल के बाद पद छोड़ना पड़ा। उनके बाद 49 साल के नेफ्ताली बेनेट इजराइल के प्रधानमंत्री बनें, बेनेट की अगुवाई में अलग- अगल विचारधारा के दलों ने गठबंधन कर इजराइल में नई सरकार का गठन किया। आम चुनाव से पहले इजराइल में नेतन्याहू के खिलाफ लगे भ्रष्ट्राचार के आरोप के कारण जनाक्रोश भी देखा गया था। यह भी दिलचस्प है कि इजराइल में दो साल से भी कम समय में चार बार चुनाव के कराए गए। इस कारण वहां राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई थी।

शी जिनपिंग को मिला माओ के बराबर का दर्जा


चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति पदभार सौंपा। चीन में राष्ट्रपति पद के लिए किसी भी नेता को केवल दो कार्यकाल ही दिया जाता है, लेकिन शी जिनपिंग के लिए सीपीसी ने विशेष प्रस्ताव लाकर दो कार्यकाल की बाध्यता को खत्म कर दिया। अब शी जीवनभर चीनी प्रमुख पद पर बने रहेंगे। वह माओ त्से तुंग के बाद चीन के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो जीवन भर देश की नुमाइंदगी करेंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट