Exclusive Interview: एस. जयशंकर ने कहा- G20 समिट ने अपने उद्देश्यों को हासिल किया, कूटनीति को बनाया लोकप्रिय

Exclusive Interview: एस. जयशंकर ने कहा- G20 समिट ने अपने उद्देश्यों को हासिल किया, कूटनीति को बनाया लोकप्रिय

Published : Sep 18, 2023, 12:00 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 के सफल आयोजन के बाद एशियानेट न्यूज से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तमाम विषयों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भारत ने कूटनीति को आधुनिक बनाने के साथ ही लोगों तक पहुंचाया है।

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने G20 के सफल आयोजन को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी कूटनीति को आधुनिक बनाने के साथ ही लोगों तक पहुंचाया है। इसी के साथ तमाम अन्य विषयों पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा। 

एशियानेट न्यूज से बातचीत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि G20 शिखर सम्मेलन के जरिए भारत ने अपनी कूटनीति को आधुनिक बनाया है। इसी के साथ कूटनीति को लोगों तक पहुंचाया गया है। बाली के बाद बहुत कुछ हुआ है। सभी जी20 की बैठकों में बाली को दोहराना कूटनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जी20 बैठक के जैसा अनुभव मुझे पहले कभी भी बैठक में नहीं मिला। इसी के साथ अन्य देशों के साथ संबंधों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कनाडा से हमारे अच्छे संबंध हैं और खालिस्तान जैसी ताकतें कभी भी लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। ग्लोबल साउथ को लेकर उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ सिर्फ एक परिभाषा नहीं है, यह एक भावना है। ग्लोबल साउत को लेकर उठी आवाज ने तकरीबन 125 देशों को एकजुट किया है। यूक्रेन समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद हालात और खराब हो गए हैं और आज कई देशों के लिए भारत एक संभावना बन गया है। 

आपको बता दें कि केरल पहुंचे मंत्री एस जयशंकर ने एशियानेट न्यूज के दफ्तर का दौरा किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत कनाडा के साथ अच्छे संबंध चाहता है; लोकतांत्रिक देशों की दुनिया के प्रति जिम्मेदारी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त बयान इसलिए संभव हो सका क्योंकि सभी ने समझौता किया। जी20 के सफल आयोजन को लेकर भी उनके द्वारा वहां पर बातचीत की गई और तमाम जानकारियां साझा की गई।  

03:36Ketan Murder Case: Siya और Chetan से Police पूछेगी कौन से 7 बड़े सवाल? सामने आ जाएगा पूरा सच!
03:05क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल
03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!