सदानंद गौड़ा बोले- नहीं छोड़ेंगे बीजेपी, कर्नाटक में खत्म होना चाहिए भाई-भतीजावाद

Published : Mar 21, 2024, 06:15 PM IST
Sadananda Gowda

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि वह भाजपा नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक बीजेपी से भाई-भतीजावाद खत्म करने का आह्वान किया। 

बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बेंगलुरु उत्तर सीट से टिकट नहीं दिया है। सदानंद गौड़ा ने कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा की कर्नाटक इकाई से भाई-भतीजावाद खत्म कर शुद्धिकरण करने का आह्वान किया।

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए गौड़ा ने कहा कि मेरे बारे में बातें फैलाई गई कि भाजपा छोड़ रहा हूं और कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। यह गलत है। मैं कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा। मैं भाजपा नहीं छोड़ रहा हूं। दरअसल गौड़ा को कांग्रेस में शामिल कराए जाने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस नेताओं के विचार नहीं मिल रहे थे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार को गौड़ा के पार्टी में आने पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इसके खिलाफ थे।

पिछले साल नवंबर में गौड़ा ने की थी संन्यास की घोषणा

गौड़ा ने पिछले साल नवंबर में अपने राजनीतिक संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि कुछ भाजपा नेताओं ने उनसे फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा ने कहा, "मैंने फिर से चुनाव लड़ने का फैसला किया, लेकिन अंत में मुझे खाली हाथ छोड़ दिया गया।"

गौड़ा ने नाम लिए बिना भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली राज्य भाजपा इकाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राज्य इकाई की जिम्मेदारी लेने वाले लोग स्वार्थी हो गए हैं। सड़क पर चर्चा है कि पार्टी एक व्यक्ति, उसके बच्चों, परिवार और चेलों (चेलों) तक सिमट कर रह गई है। राज्य इकाई को इस तरह की व्यवस्था से छुटकारा पाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- जाति जनगणना की मांग पर कांग्रेस में मतभेद, वरिष्ठ नेता बोले- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की विरासत का होगा अपमान

गौड़ा ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी का शुद्धिकरण होना चाहिए। शुद्धिकरण में प्रमुख कदम भाई-भतीजावाद को समाप्त करना है। बता दें कि येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके बड़े बेटे बी वाई राघवेंद्र शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से पूछा- देश के लोग वोट नहीं दे रहे तो हम क्या करें, प्रचार करें क्या?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट
India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान