
नई दिल्ली। सद्गुरु जग्गी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हाल ही उनके ब्रेन की सर्जरी की गई थी। उनके सिर में काफी दर्द होने के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया था जहां जांच के बाद उनकी सर्जरी की गई थी। जांच में उनके मस्तिष्क में काफी सूजन आ जाने की भी बात बताई गई थी। नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से आज वह डिस्चार्ज किए गए हैं।
सद्गुरु के मस्तिष्क में काफी दिनों से दर्द था। हॉस्पिटल लाने पर जांच के बाद उनके ब्रेन में ब्लीडिंग की बात सामने आने पर 17 मार्च 2024 को उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई। इसके बाद सद्गुरु को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सद्गुरु के ब्रेन की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी से पहले कुछ हफ्तों तक वह गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे।
डॉक्टर्स ने शेयर किया वीडियो
अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी नेअस्पताल में सद्गुरु से मुलाकात की। एक वीडियो भी सदगुरु का शेयर किया। ‘डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी और उपचार पर संतोष जताया है। सद्गुरु में रिकवरी के दौरान भी वही उत्साह दिखाई दे रहा था। संसार के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता, उनका तेज़ दिमाग और हंसी मजाक वाला व्यवहार भी बरकरार है। सद्गुरु अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
स्वयंसेवकों की दुआएं भी रंग लाई
दुनिया भर में सद्गुरु के लाखों स्वयंसेवकों और अनुयायी हैं। ईशा फाउंडेशन डॉ. विनीत सूरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ एस चटर्जी और अपोलो अस्पताल की पूरी टीम को बहुत आभार।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.