मैं आ रही हूं, हिम्मत है तो जला देना... प्रज्ञा ठाकुर ने धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक को दिया चैलेंज

Published : Nov 30, 2019, 04:55 PM IST
मैं आ रही हूं, हिम्मत है तो जला देना... प्रज्ञा ठाकुर ने धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक को दिया चैलेंज

सार

 ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिस पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि वह 8 दिसंबर को ब्यावरा पहुंचेंगी और उन्होंने विधायक को चुनौती दी है।   

भोपाल. लोकसभा में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान पर मचा घमासान अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिसमें अब जलने जलाने तक की बात शुरू हो चुकी है। दरअसल, ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिस पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि वह 8 दिसंबर को ब्यावरा पहुंचेंगी और उन्होंने विधायक को जलाने की चुनौती दी है। 

कांग्रेस का जलाने का पुराना अनुभव है 

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेसियों को जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा। उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4 बजे। जला लीजिए।'

विधायक ने मांगी माफी 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी थी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली। गुरुवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दांगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था।

यह कहा था दांगी ने 

दांगी ने कहा था, 'प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी यहां आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।' इसके बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए कहा, 'मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।' इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में माफी मांगा था। पार्टी और सरकार की ओर से तलब किए जाने के बाद प्रज्ञा सिंह ने माफी मांगी थी।

राहुल गांधी ने किया महिला का अपमान

लोकसभा के सदन में प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगते हुए कहा कि यदि मेरे पूर्व के किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं। इसके साथ ही प्रज्ञा ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सदन के एक सम्मानित नेता ने मुझे आतंकी कहा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की बात कहना एक महिला का अपमान है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UGC के नए नियम पर क्यों मचा है घमासान? आसान भाषा में समझें पूरा विवाद
India-European Trade Deal: कार, वाइन, पास्ता, इंडिया-EU डील में क्या-क्या सस्ता?