सैम पित्रोदा ने कहा- राहुल गांधी पप्पू नहीं, ट्वीट कर लोगों के सामने रखा ये चैलेंज, watch video

Published : Apr 16, 2024, 03:20 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 03:29 PM IST
sam pitroda01 .jpg

सार

कांग्रेस के विदेश प्रभारी सैम पित्रोदा का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी कोई पप्पू नहीं हैं। यदि किसी को कोई डाउट हो तो किसी भी टॉपिक पर ओपेन डिबेट में राहुल गांधी के साथ बहस करके दिखाए। 

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की ओर से तैयारियां चल रही हैं। चुनावी दौर में नेता एक दूसरे पर ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए भी प्रहार कर रहे हैं। वहीं इन सबके बीच कांग्रेस के विदेश प्रभारी सैम पित्रोदा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं। वीडियो में वह खुली चुनौती दे रहे हैं कि यदि किसी को डाउट हो तो ओपेन डिबेट में सामने आकर उनके सामने बहस करे। 

राहुल गांधी को देश की जनता ने हर्ट किया
 कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि देश की जनता ने काफी हद तक राहुल गांधी को हर्ट किया है। उनका मजाक बनाकर या अन्य किसी तरह से राहुल के दिल को चोट पहुंचाई है। सैम पित्रोदा ने कहा कि यदि आप आप राहुल गांधी को जानना चाहते हैं तो मैं चुनौती देता हूं कि किसी ओपेन डिबेट में उनके साथ बैठकर बातचीत करें। तब आपको पता चलेगा कि राहुल गांधी कौन हैं। सैम पित्रोदा भारतीय दूरसंचार इंजीनियर और उद्यमी भी रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर सैम पित्रोदा का राहुल गांधी को लेकर वायरल वीडियो को लोग कई बार देख रहे हैं। वीडियो पर कई लोग सैम पित्रोदा के 'राहुल गांधी पप्पू नहीं' की बात को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। सैम पित्रोदा के बयान कि ‘जनता ने राहुल का दिल बहुत दिखाया’ का चुनाव में क्या कुछ असर पड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

देखें वीडियो
 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान