
नेशनल डेस्क। सैम पित्रोदा ने हाल ही विरासत को लेकर भारत में नए विवाद को जन्म दे दिया था। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला भी बोला था। ऐसे में अब एक बार फिर पित्रोदा का ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि हम विविधताओं से भारत को एक साथ रख सकते हैं जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में अरब जैसे, उत्तर में लोग गोरों जैसे हैं और दक्षिण में अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं। अब बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।
हम ऐसे भारत को मानते हैं जहां हर धर्म का सम्मान
पित्रोदा ने कहा कि हम ऐसे भारत का सपना देखते हैं जहां पर हर धर्म का सम्मान होता है। कोई कहीं पर भी बिना भेदभाव के आ जा सकता है। किसी तरह का कोई विवाद न हो, आपस में भाईचारे का माहौल हो। जहां हर संस्कृति का सम्मान हो। उनके खानपान का सम्मान हो। मैं डोसा पसंद हो तो मैं आराम से कहीं भी डोसा खा सकूं। साउथ थे कहीं भी होटल में रुकूं, घूमूं, शॉपिंग करूं।
पढ़ें कौन हैं सैम पित्रोदा, जिनके 5 जहरीले बयानों से बैकफुट पर आई कांग्रेस
भारत के लोकतंत्र, स्वतंत्रता को राम मंदिर, राम नवमी से चैलेंज
उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र, स्वतंत्रता, सुरक्षा को राम मंदिर, राम नवमी आदि से चुनौती दी जा रही है। पीएम मोदी राम मंदिर जाकर बार-बार ऐसे भाषण दे रहे हैं। वह देश के पीएम की तरह नहीं भाजपा नेता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं। ये ठीक नहीं।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.