5 हजार से अधिक किसानों ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़े, लगा 5 km लंबा जाम

Published : Aug 22, 2022, 10:13 AM ISTUpdated : Aug 22, 2022, 03:34 PM IST
5 हजार से अधिक किसानों ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़े, लगा 5 km लंबा जाम

सार

बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए किसान एक बार फिर सड़क पर उतरे। 5 हजार से अधिक किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते नोएडा- चिल्ला बॉर्डर पर 5 किलोमीटर से भी लंबा सड़क जाम लग गया।

नई दिल्ली। देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ और अपनी अन्य मांगों के समर्थन में किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा महापंचायत का आह्वान किया गया था। पुलिस किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं (सिंघु, टिकरी और गाजीपुर) पर तैनात रही। बैरिकेडिंग की गई, किसानों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद भी 5 हजार से अधिक किसान जंतर-मंतर पर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। 

 

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा सड़क पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस दौरान जंतर-मंतर पर तैनात पुलिस के जवानों और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने 19 किसानों को हिरासत में लिया। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते नोएडा- चिल्ला बॉर्डर पर 5 किलोमीटर से भी लंबा सड़क जाम लग गया।

 

किसानों की मांगें

  • लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिवारों को इंसाफ मिले, जेल में बंद किसानों की रिहाई हो और मंत्री अजय मिश्रा टोनी को गिरफ्तार किया जाए। 
  • MSP की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP तय हो।
  • किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी केस वापस लिया जाए।
  • किसानों को कर्जमुक्त किया जाए।
  • पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बकाया मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द हो। 
  • 2022 के बिजली बिल को रद्द किया जाए। 
  • गन्ने के बकाया पैसे का तुरंत भुगतान हो और समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए।
  • भारत WTO से बाहर आए और सभी मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द किया जाए। 
  • अग्निपथ योजना वापस ली जाए।

राकेश टिकैत को दिल्ली जाने से रोका
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने रविवार को गाजीपुर सीमा से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद टिकैत ने ट्वीट किया, "सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे।"

 

 

यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने अप्वाइंटमेंट के बिना देखने से मना किया तो मुख्यमंत्री की बेटी ने की मारपीट, सीएम ने मांगी माफी

यह भी पढ़ें- कौन है नोएडा की गालीबाज महिला जिसे कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा, जानें क्या करती है

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन