TMC नेता शाहजहां शेख 56 दिनों के आंख-मिचौली के बाद हुआ गिरफ्तार, संदेशखाली हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Published : Feb 29, 2024, 07:27 AM ISTUpdated : Feb 29, 2024, 11:26 AM IST
Sandeshkhali

सार

संदेशखाली हिंसा मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। TMC नेता शाहजहां शेख को गुरुवार (29 फरवरी) की सुबह को गिरफ्तार कर लिया गया।

संदेशखाली हिंसा। संदेशखाली हिंसा मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। TMC नेता शाहजहां शेख को गुरुवार (29 फरवरी) की सुबह को गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा कलकत्ता HC के फैसले के बाद की गई थी जिसमें स्पष्ट किया गया था कि तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। पुलिस को ये सफलता बीते 55 दिनों के बाद मिली है। अब उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

TMC नेता शाहजहां शेख पर कई महिलाओं ने संदेशखाली में उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामले का आरोप लगाया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद शाहजहां शेख भाग गया था।

संदेशखाली हिंसा में मुख्य आरोपी रहे शाहजहां शेख को 5 जनवरी के हमले पर ED द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमीनुल इस्लाम खान ने कहा कि 53 वर्षीय तृणमूल नेता को उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आज शाहजहां शेख  बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

5 जनवरी से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख

संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शाहजहां  शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद शेख और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शनों किया जा रहा था। बता दें कि शाहजहां बीते 5 जनवरी से फरार था। जब कथित तौर पर उससे जुड़ी एक भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमला किया था, जो 5 जनवरी को एक घोटाले के सिलसिले में उसके परिसर की तलाशी लेने गए थे।

संदेशखाली मामले में बड़ा खुलासा हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को तृणमूल नेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ आदिवासी परिवारों से यौन शोषण और भूमि हड़पने की 50 शिकायतें मिली हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगभग 1,250 शिकायतें मिली हैं, जिनमें 400 भूमि मुद्दों से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा', कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने की संभावित दोषियों पर कड़े एक्शन की कही बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह