संजय निरुपम का दावा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी

Published : Oct 04, 2019, 12:06 PM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 12:13 PM IST
संजय निरुपम का दावा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी

सार

महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी तेवर दिखाए। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े नेताओं को राज्य में अलग-थलग किया जा रहा है।

मुंबई. महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी तेवर दिखाए। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े नेताओं को राज्य में अलग-थलग किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि सिर्फ 1-2 सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। 

निरुपम ने कहा कि मैंने नहीं सोचा कि कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देंगे। लेकिन अगर पार्टी में सब कुछ ऐसे ही चलता रहा, मैं नहीं सोचता कि पार्टी के साथ आगे रहूंगा। मैं पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं करूंगा। 
 
सोनिया गांधी से जुड़े लोग साजिश रच रहे
उन्होंने कहा, कांग्रेस को चापलूसों के सावधान रहना होगा। अगर ऐसे लोगों को महत्व देंगे तो कांग्रेस की स्थिति भविष्य में और खराब हो जाएगी। पार्टी का मेरे साथ जैसा व्यवहार है, अगर वैसा ही चलता रहा तो मैं प्रचार में शामिल नहीं होऊंगा। आखिर मैं कितना झेल सकता हूं? सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के पूरे मॉडल में ही खामियां हैं। लगता है उन्हें अब संघर्ष करने वालों की जरूरत नहीं रही है।''

खड़गे पर भी साधा निशाना
निरुपम ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के उम्मीदवारों से बात तक नहीं की। मुझे लगता है 2 से 3 सीटों को छोड़ दिया जाए तो हर जगह कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब