
दुबई. कहते हैं कि एक तस्वीर सबकुछ बयां कर देती है। इस तस्वीर को लेकर भी यही हुआ। इसे बनाया है दुबई में रहने वाले 14 साल के सरन शशिकुमार ने। मूलत: केरल के रहने वाले सरन ने गणतंत्र दिवस पर इसे बनाया था। जब जनवरी में संसदीय मामलों के मंत्री वी मुरलीधरन दुबई गए थे, तब शशिकुमार ने यह तस्वीर उनके जरिये मोदी तक पहुंचाई थी। अब मोदी ने छात्र को चिट्टी लिखकर प्रोत्साहित किया है। मोदी ने कहा कि यह चित्र राष्ट्र के प्रति प्यार को दर्शाता है।
जानें क्या लिखा मोदी ने
दुबई की गल्फ न्यूज ने जनवरी में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। शशिकुमार वहां न्यू इंडियन मॉडल स्कूल में पढ़ता है। शशिकुमार ने मोदी को गिफ्ट करने विशेषतौर पर यह छह-स्तरीय स्टैंसिल चित्र बनाया था। 90 सेमी गुणा 90 सेमी आकार वाले इस चित्र को मोदी के लिए भेजा गया था। मोदी ने अब छात्र को एक चिट्टी लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शशिकुमार ने गल्फ न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें मोदी की चिट्ठी मिली है। इसमें मोदी ने सुंदर चित्र भेजने के लिए हार्दिक आभार' जताया। साथ ही लिखा कि यह चित्र पेंटिंग कला के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। यह राष्ट्र के प्रति आपके प्यार को भी दिखाता है। मोदी ने शशिकुमार से यह कला कौशल जारी रखने को भी कहा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.