मोदी को पसंद आई दुबई से गिफ्ट में मिली अपनी यह तस्वीर, तो चिट्टी में लिखा कुछ ऐसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुबई में रहने वाले 9वीं क्लास के एक छात्र द्वारा बनाई गई अपनी यह तस्वीर बहुत पसंद आई है। इसे गणतंत्र दिवस पर बनाया गया था। जब जनवरी में संसदीय मामलों के मंत्री वी मुरलीधरन दुबई गए थे, तब यह तस्वीर उनके जरिये मोदी तक पहुंचाई गई थी। अब मोदी ने छात्र को एक चिट्टी लिखी है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2021 5:46 AM IST / Updated: Feb 23 2021, 12:01 PM IST

दुबई. कहते हैं कि एक तस्वीर सबकुछ बयां कर देती है। इस तस्वीर को लेकर भी यही हुआ। इसे बनाया है दुबई में रहने वाले 14 साल के सरन शशिकुमार ने। मूलत: केरल के रहने वाले सरन ने गणतंत्र दिवस पर इसे बनाया था। जब जनवरी में संसदीय मामलों के मंत्री वी मुरलीधरन दुबई गए थे, तब शशिकुमार ने यह तस्वीर उनके जरिये मोदी तक पहुंचाई थी। अब मोदी ने छात्र को चिट्टी लिखकर प्रोत्साहित किया है। मोदी ने कहा कि यह चित्र राष्ट्र के प्रति प्यार को दर्शाता है।

जानें क्या लिखा मोदी ने
दुबई की गल्फ न्यूज ने जनवरी में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। शशिकुमार वहां न्यू इंडियन मॉडल स्कूल में पढ़ता है। शशिकुमार ने मोदी को गिफ्ट करने विशेषतौर पर यह छह-स्तरीय स्टैंसिल चित्र बनाया था। 90 सेमी गुणा 90 सेमी आकार वाले इस चित्र को मोदी के लिए भेजा गया था। मोदी ने अब छात्र को एक चिट्टी लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शशिकुमार ने गल्फ न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें मोदी की चिट्ठी मिली है। इसमें मोदी ने सुंदर चित्र भेजने के लिए हार्दिक आभार' जताया। साथ ही लिखा कि यह चित्र पेंटिंग कला के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। यह राष्ट्र के प्रति आपके प्यार को भी दिखाता है। मोदी ने शशिकुमार से यह कला कौशल जारी रखने को भी कहा।

Latest Videos

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election