गर्मी का कहर चरम पर, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

Published : Apr 25, 2025, 10:29 PM IST
Weather News

सार

Weather News: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में लू चल रही है। 

Weather News: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में लू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन हालात को देखते हुए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है खासकर दोपहर के समय। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लू के असर से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना और धूप में अनावश्यक रूप से निकलने से बचना बेहद जरूरी है।

राजस्थान में गर्मी का असर तेज

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। राजस्थान में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। जयपुर और जोधपुर के कुछ हिस्सों में लू चलती दिखी। गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। बाड़मेर का न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: UP Board Result आया और CM योगी आदित्यनाथ ने कर दिया बड़ा ऐलान

झारखंड में गर्मी के कारण हालत बिगड़े

झारखंड में भी गर्मी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही खुलेंगे। जबकि बड़ी कक्षाओं की पढ़ाई दोपहर तक चलेगी। यह नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?