प बंगाल के हासिमारा में अप्रैल में तैनात की जाएगी राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन, 11 लड़ाकू विमान आ चुके भारत

Published : Mar 11, 2021, 08:33 PM IST
प बंगाल के हासिमारा में अप्रैल में तैनात की जाएगी राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन, 11 लड़ाकू विमान आ चुके भारत

सार

दुश्मनों को जवाब देने के लिए राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन जल्द तैनाती के लिए तैयार है। राफेल की दूसरी टुकड़ी को प बंगाल के हाशिमारा में अप्रैल में तैनात किया जाएगा। यह एयरबेस चीन और भूटान ट्राइजंक्शन के पास है। 

नई दिल्ली. दुश्मनों को जवाब देने के लिए राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन जल्द तैनाती के लिए तैयार है। राफेल की दूसरी टुकड़ी को प बंगाल के हाशिमारा में अप्रैल में तैनात किया जाएगा। यह एयरबेस चीन और भूटान ट्राइजंक्शन के पास है। 

राफेल की पहली टुकड़ी को हरियाणा के अंबाला में तैनात किया गया है। ताकि वह पाकिस्तान की हरकतों पर नजर रख सके। वहीं, हाशिमारा में तैनाती के बाद चीन की ओर से किसी भी खतरे से आसानी से निपटा जा सकेगा। 

भारत ने खरीदे 36 राफेल
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए 59 हजार करोड़ का सौदा किया है। भारत में पिछले साल 29 जुलाई को राफेल की पहली खेप पहुंची थी। वहीं, 3 नवंबर को तीन और 27 जनवरी को तीन राफेल भारत पहुंचे थे। 

2022 तक भारत को मिल जाएंगे पूरे राफेल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि भारत में 11 राफेल आ चुके हैं। जबकि मार्च तक 17 विमान मिल जाएंगे। उन्होंने बताया था कि 2022 तक देश में सभी राफेल विमान आ जाएंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Uddhav-Raj Thackeray: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों साथ आए ठाकरे बंधु? 6 PHOTOS में विराट गर्जना मोर्चा
Delhi Hit and Run: कार की टक्कर से हवा में उछले बुजुर्ग दंपत्ति, देखिए दिल दहला देने वाला VIDEO