COVID-19: वायरस ने डाला रंग में भंग, होली पर महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सख्ती

Published : Mar 29, 2021, 07:34 AM ISTUpdated : Mar 29, 2021, 12:44 PM IST
COVID-19:  वायरस ने डाला रंग में भंग, होली पर महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सख्ती

सार

कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों के चेहरे के रंग उड़ा दिए हैं। भारत में यह दूसरी होली है, जिसके कोरोना की वजह से रंग उड़ गए हैं। महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में सार्वजनिकतौर पर होली खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सबसे खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां देश के नए केसों में 50 प्रतिशत से अधिक मिल रहे हैं। देश में अब तक 12 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं।

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते केसों से चिंता बढ़ा दी है। इस समय देश में 12 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 11.3 मिलियन लोग रिकवर हो चुके हैं, लेकिन 1 लाख 62 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दुनिया में 127 मिलियन लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 72 मिलियन ठीक हो चुके हैं, लेकिन 2.78 मिलियन लोगों की मौत हो चुकी है।         

कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों के चेहरे के रंग उड़ा दिए हैं। भारत में यह दूसरी होली है, जिसके कोरोना की वजह से रंग उड़ गए हैं। महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में सार्वजनिकतौर पर होली खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सबसे खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां देश के नए केसों में 50 प्रतिशत से अधिक मिल रहे हैं। देश में अब तक 12 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी जानें

  • महाराष्ट्र की हालत सबसे अधिक खराब है। यहां रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार नए केस मिले। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 40,414 नए कोविड मामले, 17,874 डिस्चार्ज और 108 मौतें दर्ज़ की गई। यह कोरोना महामारी के बाद पहला मौका है, जब इतने तादाद में केस मिले हैं। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।
  • दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1881 केस मिले। इनमें 9 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.57 लाख लोग संक्रमित हो चुक हैं।
  • बेंगलुरू में 1 मार्च के बाद से 10 साल से कम उम्र के 472 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें 244 लड़के और 228 लड़कियां हैं।
  • मध्यप्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन शामिल हैं। विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां सोमवार को होली के कारण भी लॉकडाउन रहेगा।
  • गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 2,270 नए केस आए सामने, जिनमें 8 मौत की मौत हो गई।
  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,465 है जिसमें 26 सक्रिय मामले, 4,428 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार-भारत में 28 मार्च तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,18,64,161 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,13,319 सैंपल अकेले 28 मार्च को किए गए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?