शोपियां में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, उनके पास से दो एके 47 और तीन पिस्टल बरामद

Published : Aug 28, 2020, 06:40 PM ISTUpdated : Aug 28, 2020, 08:21 PM IST
शोपियां में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, उनके पास से दो एके 47 और तीन पिस्टल बरामद

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के किलोरा में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। एक आतंकी पकड़ा भी गया है। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके 47 और तीन पिस्टल बरामद की गई है। 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां के किलोरा में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। एक आतंकी पकड़ा भी गया है। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके 47 और तीन पिस्टल बरामद की गई है। 

2 हफ्ते में 10 आतंकी मार गिराए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 2 हफ्ते में 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। 17 और 18 अगस्त को बारामूला में करीरी में मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया गया।

19 अगस्त को दो बार हुई मुठभेड़
19 अगस्त को शोपिया में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: दिल्ली से नॉर्वे तक सियासी हलचल, खेल जगत में सनसनी, सुबह की 10 बड़ी खबरें
Twisha Sharma Case: यातना, दहेज उत्पीड़न और मानसिक इलाज-आरोपों का घिनौना खेल! सच क्या है?