
Shashi Tharoor Praises Vaccine Diplomacy: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की 'वैक्सीन मैत्री' पहल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने भारत की वैश्विक सॉफ्ट पावर को मजबूत किया और देश को एक जिम्मेदार वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया।
एक लेख में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत ने अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता का प्रभावी उपयोग किया जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति और मजबूत हुई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन मैत्री पहल के तहत भारत ने न सिर्फ जरूरतमंद देशों की मदद की, बल्कि वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका को भी और सशक्त किया। भारत ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अन्य देशों की सहायता को प्राथमिकता दी और कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जिससे उसकी छवि एक उत्तरदायी वैश्विक नेता के रूप में उभरी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम ने दक्षिण एशिया और अफ्रीका में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगे उन्होंने कहा कि वैक्सीन कूटनीति ने उसकी सॉफ्ट पावर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हालांकि, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान भारत को अपनी घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर भारत की वैक्सीन कूटनीति प्रभावशाली और प्रभावी बनी रही।
यह भी पढ़ें: ईद-उल-फितर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, आशा-दया की जताई भावना
बता दें कि जनवरी 2021 में जब कोरोना तेजी से फैल रहा था, तब भारत ने कई गरीब और विकासशील देशों को अपनी वैक्सीन दी। इसके अलावा, कोवैक्स (Covax) पहल के जरिए भी भारत ने दुनियाभर में वैक्सीन भेजने में अहम भूमिका निभाई थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.