अब कांग्रेस के लिए छलका शिवसेना का प्रेम; राउत ने कहा- पार्टी राज्य की दुश्मन नहीं

Published : Nov 10, 2019, 11:29 AM ISTUpdated : Nov 10, 2019, 11:33 AM IST
अब कांग्रेस के लिए छलका शिवसेना का प्रेम; राउत ने कहा- पार्टी राज्य की दुश्मन नहीं

सार

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भले ही सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया हो, लेकिन अभी राज्य में गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। 

मुंबई. महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भले ही सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया हो, लेकिन अभी राज्य में गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच शिवसेना ने एक बार फिर सरकार बनाने की बात कही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मेदारी उठा सकती है।

शिवसेना कांग्रेस के प्रति भी नरम दिखी। राउत ने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों के कुछ मुद्दों पर मतभेद होते हैं। 

एनसीपी ने शिवसेना को समर्थन देने के संकेत दिए
उधर, शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने भी शिवेसना को समर्थन देने का संकेत दिया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर शिवसेना भाजपा के खिलाफ सदन में वोट करेगी तो उसे समर्थन देने के बारे में सोच सकते हैं। 

कांग्रेस भी बाहर से दे सकती है समर्थन
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ लामबंद हो सकती हैं। इसी के मद्देनजर एनसीपी शिवसेना को समर्थन दे सकती है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन में बाहर से अपनी भूमिका निभा सकती है। हालांकि, शरद पवार लगातार ये कहते आए हैं कि शिवसेना और भाजपा को मिलकर सरकार बनानी चाहिए। जनता ने एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!