
हैदराबाद.शहर के कंचनबाग थाना क्षेत्र के हाफिज बाबा नगर इलाके में एक सनकी ने दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। 44 वर्षीय नूर बानो विधवा हैं। हमलावर शेख नसीरुद्दीन उर्फ हबीब और बानो दोनों इसी क्षेत्र में रहते हैं। हबीब लगातार उसका पीछा कर रहा था। वो बानो को परेशान कर रहा था और निकाह करने पर जोर दे रहा था। महिला हर बार उसका यह प्रस्ताव खारिज कर चुकी थी। स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे हमलावर की तलाश कर रहे हैं। पहले की पुलिस शिकायत को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता के साथ सुलझा लिया गया था। हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि आरोपी नहीं सुधरा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद भी शादीशुदा है। वो टीआरएस पार्टी का कार्यकर्ता बताया जाता है।
"
नूर की 4 बेटियां और 2 बेटे हैं
नूर बानो के पारिवारिक सूत्रों ने पुलिस को बताया कि हबीब पिछले एक साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। नूर ने उसके खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नही आया। शुक्रवार दोपहर जब नूर बानो अपनी बेटी की ससुराल जा रही थी, तभी हबीब ने उसे ओमर होटल के पास रोक लिया। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराया और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला को बचाने कुछ लोग आगे बढ़े, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाकर दूर कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला खून से लथपथ पड़ी रही। इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो कंचनबाग पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शेख नसीरुद्दीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस की सख्ती से भी नहीं माना आरोपी
घायल महिला की एक बेटी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसकी मां को परेशान कर रहा था। अकसर वो पीछा करने लगता था। बेटी ने रोते हुए कहा- 'वो मम्मी का पीछा करता था. हमने एक बार शिकायत भी की थी।' हालांकि आरोपी फिर भी नहीं माना।
हैदराबाद में बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ क्राइम
हैदराबाद शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। जनवरी में डेटा सामने आया था, जिसके अनुसार 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से वृद्धि हुई। हैदराबाद शहर पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट-2021 के अनुसार, हैदराबाद में 2020 में रेप के 265 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में बढ़कर 328 हो गए।
यह भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल है दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान का चौंकाने वाला वीडियो, ये है पूरा मामला
TV कलाकार अमरीना भट्ट के किलर 24 घंटे में ढेर, 3 दिन में जैश के 3 और लश्कर के 7 आतंकवादियों का एनकाउंटर