
मौसम डेस्क. प्री मानसून की गतिविधियों के दौरान कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) श्रीलंका की तरफ बढ़ने के बाद केरल की ओर चल पड़ा है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि IMD ने 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अधिकारी आरके जेनामणि के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में एक-दो दिन में मानसूनी बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। (यह तस्वीर कोलकाता की है)
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश यह साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय और दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम में बदलाव की ये हैं प्रमुख वजहें
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।
एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है। बिहार और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इन राज्यों में बारिश हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होती रही। शेष पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
इन राज्यों में इस तारीख को मानसून पहुंचने की संभावना
यह भी पढ़ें
26 जवानों को ले जा रही बस 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरी, 7 जवानों की मौत-देखें शहीद जवानों की List
PM Kusum Yojna: किसानों को ठगने वाली वेबसाइटों को सरकार ने किया ब्लॉक, कहा- सब यहां मौजूद, बहकावे में ना आएं
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.