बुर्का पहने मां ने बेटे को दिया बाल कृष्ण का रूप, परेड में मां-बेटे को देख भर आईं लोगों की आंखें, Watch Video

Published : Sep 07, 2023, 01:04 PM ISTUpdated : Sep 07, 2023, 01:07 PM IST
Muslim mother dressed son like Krishna

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) के अवसर पर केरल के कोझिकोड में एक मुस्लिम महिला ने अपने बेटे को बाल कृष्ण के रूप में तैयार किया। वह जुलूस में भी शामिल हुई।

कोझिकोड। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व है। इस दिन माएं अपने बच्चों को बाल कृष्ण और राधा के रूप में तैयार करती हैं। कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटती है और लोग पूजा करते हैं। केरल के कोझिकोड में जन्माष्टमी के अवसर पर जुलूस निकाला जाता है। हर साल की भांति इस साल भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान एक मां-बेटे को देख लोगों की आंखें भर आईं।

बाल कृष्ण के रूप में दिख रहा बच्चा मुस्लिम परिवार का है। इसका नाम मोहम्मद याहयान है। शारीरिक असमर्थता के चलते इसे कहीं आने जाने के लिए व्हीलचेयर की मदद लेनी होती है। याहयान दूसरे बच्चों की तरह कृष्ण बनना चाहता था। उसने अपनी मां से यह बात बताई।

 

 

लोगों ने बढ़ाया महिला का हौलसा

मां ने अपने बच्चे की इच्छा पूरी की और उसे बाल कृष्ण के रूप में तैयार किया। इसके बाद वह बेटे को लेकर जुलूस में शामिल हुई। बुर्का पहने मां को व्हीलचेयर पर बैठे बेटे को लेकर जुलूस में आगे बढ़ते देख लोगों की आंखें भर आईं। लोगों ने बेटे के सपने को साकार करने के लिए किए गए इस पहल के लिए महिला का हौसला बढ़ाया। इस दौरान बच्चा भी काफी खुश नजर आया।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2023: गाना-बजाना, खाना पकाना और कोड लैंग्वेज में बात करना, ये सब कहां सीखा था श्रीकृष्ण ने?

यह भी पढ़ें- Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में बार-बार क्यों डालते हैं भगवान की प्रतिमा के आगे पर्दा?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!