Sidhu Moosewala Murder: पंजाब में पहली बार गैंगवार में इस्तेमाल हुआ AN-94 राइफल, रूसी सेना करती है इसे यूज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के लिए अपराधियों ने रूसी असॉल्ट राइफल एएन-94 का इस्तेमाल किया। गोली चलाने की रफ्तार से लेकर रेंज और सटीक निशाना लगाने की क्षमता तक, यह प्रसिद्ध रूसी राइफल AK-47 से बहुत अधिक घातक है। 

Vivek Kumar | Published : May 30, 2022 7:24 AM IST / Updated: May 30 2022, 12:59 PM IST

नई दिल्ली। फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के लिए अपराधियों ने रूसी असॉल्ट राइफल एएन-94 का इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार एएन-94 राइफल की तीन गोलियां मौके से बरामद हुईं हैं। यह पहली बार है जब पंजाब में हुए गैंगवार में इस राइफल के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला कांड से यह भी पता चलता है कि पंजाब के अपराधी गैंग कितने घातक हथियारों के लैस हो गए हैं। 

गोली चलाने की रफ्तार से लेकर रेंज और सटीक निशाना लगाने की क्षमता तक यह प्रसिद्ध रूसी राइफल AK-47 से बहुत अधिक घातक है। इसका इस्तेमाल रूसी सेना करती है। एएन-94 राइफल को गेनेडी निकोनोव ने डिजाइन किया है। यह सबसे पहले 1993 में सामने आया था। इसे Ak-74 राइफल की जगह लेने के लिए बनाया गया था। मूल रूप से इस राइफल को रूसी सेना ने सभी जवानों के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में इसे सेना के खास कमांडो इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिक महंगा होने के चलते इसे सभी सैनिकों को नहीं दिया गया।

5.45x39 एमएम के राउंड फायर करता है AN-94 
AN-94 राइफल 5.45x39 एमएम के राउंड फायर करता है। यह एक उन्नत गैस ऑपरेटेड असॉल्ट राइफल है। इसका डिजाइन AK सीरीज के राइफलों से अलग है। इसमें गोली चलाने के तीन मोड हैं। पहला सिंगल शॉट। इसमें एक बार ट्रिगर दबाने पर एक गोली चलती है। दूसरा है टू राउंड शॉट। इसमें एक बार ट्रिगर दबाने पर दो गोली चलती है। तीसरा है फुल ऑटो मोड। इसमें ट्रिगर दबाए रखने पर गोली तबतक चलेगी जब तक मैगजीन खाली न हो जाए। 

यह भी पढ़ें- इस रूसी राइफल से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या, हमलावरों ने बरसाई 30 गोलियां, तिहाड़ जेल से जुड़े तार

AN-94 राइफल के टू राउंड फायर सिस्टम को बेहद खास माना जाता है। इसमें दो गोली 1800 राउंड प्रति मिनट की रफ्तार से फायर होती है। AN-94 राइफल की मैगजीन में 30 गोलियां आती हैं। इस राइफल में 45 राउंड वाली गोल मैगजीन भी लगाई जा सकती है। 3.85 किलोग्राम वजनी इस राइफल से 700 मीटर की दूरी तक हमला किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर घर छोड़ जीप पर रिश्तेदार के घर निकले थे सिद्धू मूसेवाला, दोनों गनमैन भी नहीं थे साथ

Read more Articles on
Share this article
click me!