
Sikkim Flash Floods. सिक्किम में आई भयानक बाढ़ जानलेवा साबित हो रही है और अब तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इतना ही नहीं सेना के 22 जवानों सहित 102 लोग अभी भी लापता हैं। सिक्किम बाढ़ की वजह से करीब 3000 पर्यटक भी फंसे हुए हैं। हालाता ऐसे हैं कि वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भयानक आपदा से 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सेना के लापता 23 जवानों में से 1 जवान को रेस्क्यू कर लिया गया है।
सिक्किम में प्राकृतिक आपदा- 10 बड़ी बातें
3000 से ज्यादा पर्यटक सिक्किम में फंसे
सिक्किम के चीफ सेक्रेटरी वीबी पाठक ने एजेंसी को बताया कि करीब 3000 पर्यटक राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। इस आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के चीफ मिनिस्टर प्रेम सिंह तमंग से बातचीत की है और हर संभव मदद केंद्र की तरफ से देने का आश्वासन दिया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लापता हुए जवानों की सकुशल वापसी की प्रार्थना की है। सिक्किम सरकार ने इस डिजास्टर को प्राकृतिक आपदा करार दिया है।
यह भी पढ़ें
दिल्ली पुलिस के ACP ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, वजह जानकर हर कोई हैरान
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.