सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकतरफा जीत हासिल करने वाले एसकेएक नेता दूसरी बार बने सीएम

Published : Jun 10, 2024, 05:27 PM ISTUpdated : Jun 11, 2024, 02:54 AM IST
Prem Singh Tamang

सार

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने एकतरफा जीत हासिल की थी। प्रेम सिंह तमांग, दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। 

Sikkim New Government swearing-in: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने एकतरफा जीत हासिल की थी। प्रेम सिंह तमांग, दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

राज्य की राजधानी गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ दिलायी।

दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि मैं सिक्किम के लोगों को हमें प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी जीत का कारण यह है कि हमने 2019 में किए गए वादों को पूरा किया और राज्य में विकास कार्य किए। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम 2025 में राज्य के 50 साल पूरे कर रहे हैं, मैं इस पर पीएम से बात करूंगा।

 

 

दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

प्रेम सिंह तमांग अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सोमवार 10 जून को शपथ लिए। उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 2 जून को सर्वसम्मति से तमांग को विधायक दल का नेता चुना था।

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में तमांग की पार्टी एसकेएम ने एकतरफा जीत हासिल की थी। 32 सीटों वाली राज्य विधानसभा में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 31 सीटें हासिल हुई थी। प्रचंड जीत की लहर में विपक्ष को महज एक सीट ही हासिल हुई। यहां एसडीएफ मुख्य विपक्षी है और उसके एक विधायक जीते हैं। केंद्र में तमांग सरकार ने एनडीए को समर्थन दिया है। 

यह भी पढ़ें:

मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: गांव और शहरों के लिए 3 करोड़ एक्स्ट्रा पीएम आवास का होगा आवंटन

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके