क्या है बॉर्डर पार कर भारत पहुंचने वाली लड़कियों की कहानी, जिन्हें वापस भेजा गया पाकिस्तान

Published : Dec 07, 2020, 03:32 PM ISTUpdated : Dec 07, 2020, 03:37 PM IST
क्या है बॉर्डर पार कर भारत पहुंचने वाली लड़कियों की कहानी, जिन्हें वापस भेजा गया पाकिस्तान

सार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की दो नाबालिग बहनें 6 दिसंबर को अनजाने में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सीमा में घुस आई थीं। दोनों बहनों को 7 दिसंबर के दिन चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सोमवार को चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट पर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया। बॉर्डर पार करने पर भारतीय सेना ने उन बहनों को पकड़ लिया था। सेना ने दोनों बहनों को पुंछ में एलओसी के साथ सरला सेक्टर में देखा था।

जम्मू. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की दो नाबालिग बहनें 6 दिसंबर को अनजाने में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सीमा में घुस आई थीं। दोनों बहनों को 7 दिसंबर के दिन चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सोमवार को चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट पर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया। बॉर्डर पार करने पर भारतीय सेना ने उन बहनों को पकड़ लिया था। सेना ने दोनों बहनों को पुंछ में एलओसी के साथ सरला सेक्टर में देखा था।

 

भारतीय सेना ने मिठाई और गिफ्ट दिया

सेना ने दोनों बहनों को पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया। प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सद्भावना के रूप में भारतीय सेना ने गिफ्ट और मिठाई भी दी। नाबालिग बहनों की पहचान लाईबा जबैर (17) और सना जबैर (13) के रूप में की गई है। दोनों बहनें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की कहुटा तहसील के अब्बासपुर की रहने वाली हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल