सीतापुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के राकेश राठौर ने मारी बाजी, बीजेपी में मायूसी

SITAPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के सीतापुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर (Rakesh Rathor) ने 89 हजार 641 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 5 लाख 31 हजार 138 मत हासिल किए।

rohan salodkar | Published : Jun 1, 2024 2:03 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 08:49 PM IST

SITAPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के सीतापुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर (Rakesh Rathor) ने 89 हजार 641 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 5 लाख 31 हजार 138 मत हासिल किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने (Rajesh Verma) 4 लाख 41 हजार 497 मत प्राप्त किए। बसपा के महेन्द्र सिंह यादव (Mahendra Singh Yadav) तीसरे स्थान पर रहे। राकेश राठौर का कहना है कि यह जीत उन्हें मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति नाराजगी के कारण मिली है। इस जीत में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई का जैसे मुद्दों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

सीतापुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के राजेश वर्मा ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- पोस्ट ग्रेजुएट राजेश वर्मा 7.31 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 1 लाख रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने सीतापुर सीट जीता था। उनकी छवि साफ थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले राजेश कुमार 4.14 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 12.65 लाख रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में बसपा की प्रत्याशी कैसर जहां को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- 8वीं पास कैसर जहां के पास 65.53 लाख रुपए की संपत्ति थी। वह कर्जदार नहीं थीं।

- 2004 के चुनाव में बसपा के राजेश वर्मा ने सीतापुर सीट जीता था। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले राजेश के पास 48.50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति थी। वह 10 लाख रुपए से अधिक के कर्जदार थे।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में सीतापुर सीट पर 1666126 मतदाता थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1550263 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश वर्मा को 514528 वोट देकर सीतापुर की जनता ने 2019 में सांसद बनाया था। दूसरे नंबर पर रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नकुल दुबे को 413695 वोट मिला था। वहीं, सीतापुर सीट पर 2014 में बीजेपी का कमल खिला था। राजेश वर्मा को 417546 वोट, जबकि बसपा उम्मीदवार कैसर जहां को 366519 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 51027 वोट था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts