दिल्ली हिंसा पर सीताराम येचुरी ने कहा- इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

Published : Feb 24, 2020, 07:42 PM IST
दिल्ली हिंसा पर सीताराम येचुरी ने कहा- इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

सार

 उत्तर-पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांद बाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की। प्रदर्शनकारियों ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव किया।

नई दिल्ली. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को दिल्ली में संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर भड़की हिंसा के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

हिंसा में एक हेड कांस्टेबल शहीद

 उत्तर-पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांद बाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की। प्रदर्शनकारियों ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव किया।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘शांति बनाए रखने की अत्यधिक आवश्यकता है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे अफवाहों या किसी प्रकार के उकसावे के शिकार न हों। शांति बनाए रखें। हालांकि, यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है जिसने बड़े भारतीय समुदाय की शिकायतों को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया।”

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!
Big Update: केरल में BJP का बड़ा दांव-39 उम्मीदवारों की लिस्ट से बढ़ा सस्पेंस, देखें लेटेस्ट अपडेट