घाटी से लौटे सीताराम येचुरी, कहा- वास्तविक स्थिति और सरकार के दावों में बहुत अंतर

Published : Aug 30, 2019, 06:06 PM IST
घाटी से लौटे सीताराम येचुरी, कहा- वास्तविक स्थिति और सरकार के दावों में बहुत अंतर

सार

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति के दावों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जो बता रही है उसमें और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर है। 

नई दिल्ली. सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति के दावों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जो बता रही है उसमें और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर है। 

दरअसल, सीताराम येचुरी को सुप्रीम कोर्ट से जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें ये इजाजत उनकी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक से मोहम्मद युसुफ तरंगिनि  से मिलने के दी थी। येचुरी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि तरंगिनि बीमार हैं और येचुरी को उनसे मिलना है।

मुझे किसी से मिलने नहीं दिया गया- येचुरी
येचुरी ने बताया कि उन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया था। जहां उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। जैसा मुझे दिख रहा था कि प्रशासन के दावों और असलियत में काफी अंतर है। उन्होंने बताया कि वे कल तरंगिनि से मिले थे। उन्हें घर में रखा गया है। ना वे बाहर जा सकते हैं और नाहि उन्हें किसी से मिलने दिया जा रहा है। डॉक्टर ने उनकी स्थिति के बारे में बताया है। हम इन सब बातों को कोर्ट में रखेंगे। उन्होंने बताया कि वे तरंगिनि से दो बार मिले। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ संकट-सुबह की 10 खबरों में क्या है सबसे चौंकाने वाला?
मौसम का खतरनाक यू-टर्न! दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश-तूफान का रेड अलर्ट, 25 जिले सबसे ज्यादा खतरे में