भारतीय सेना की सख्ती से शांत हुआ पाकिस्तान, सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

Published : May 11, 2025, 08:47 AM ISTUpdated : May 11, 2025, 09:10 AM IST
पुंछ में स्थिति सामान्य

सार

India-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए संघर्षविराम समझौते के महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। वर्तमान में सीमा पर हालात नियंत्रण में हैं और सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क हैं।

India-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए समझौते के करीब तीन घंटे बाद ही इसका उल्लंघन हो गया। यह उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किया गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद पाकिस्तानी ड्रोन जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक दिखाई दिए, जिसके बाद ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई थी। संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान का यह हमला नियमों के खिलाफ था। इसके जवाब में केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई की जिसके बाद पाकिस्तान शांत हो गया। फिलहाल सीमा पर सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हैं।

रेड अलर्ट जारी

फिलहाल जम्मू शहर में हालात सामान्य है। 10 और 11 मई की रात के दौरान न तो कोई ड्रोन देखा गया और न ही फायरिंग या गोलाबारी की कोई खबर आई। पुंछ इलाके में भी रात शांति से बीती और स्थिति सामान्य बनी रही। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमृतसर के जिला कलेक्टर ने रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में झुंझुनूं का वीर सपूत शहीद, वायुसेना के मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट थे सुरेंद्र कुमार

भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई का आदेश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक विशेष ब्रीफिंग में कहा कि यह आज सुबह भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई समझौते का उल्लंघन है और भारत इन घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेता है। भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह इन उल्लंघनों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए और पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ हालात का सामना करे। मिस्री ने बताया कि भारत की सशस्त्र सेनाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर किसी भी तरह के उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जाए।

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान बार-बार समझौते का उल्लंघन कर रहा है, जो आज शाम डीजीएमओ के बीच हुआ था। हमारी सेनाएं इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं और हम इन उल्लंघनों को गंभीरता से ले रहे हैं।"

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!