सीवान लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, जेडीयू की विजय लक्ष्मी जीती, RJD के अवध बिहारी चौधरी की करारी हार

Published : Jun 04, 2024, 04:57 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:41 PM IST
SIWAN Lok Sabha Election Result 2024

सार

SIWAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की सीवान सीट पर जेडीयू की विजय लक्ष्मी (Vijaylakshmi Devi) को जीत मिली है, जबकि RJD के अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) तीसरे नंबर पर रहे।

SIWAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की सीवान सीट पर जेडीयू की विजय लक्ष्मी (Vijaylakshmi Devi) को जीत मिली है। विजय लक्ष्मी देवी काे कुल 386508 वोट मिले हैं। इंडिपेंडेंट कैंडिडेट हिना शाहब दूसरे नंबर पर रहीं। इन्हें 293651 वोट मिले। जबकि RJD के अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) तीसरे नंबर पर रहे। इन्हें 198823 वोट मिले हैं।

सीवान लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में जदयू की प्रत्याशी कवीता सिंह सीवान से सांसद बनीं थीं। उनके खिलाफ 4 केस दर्ज थे।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाली कवीता ने अपनी संपत्ति 1.93 करोड़ रुपए बताई थी। वह 4.12 लाख रुपए की कर्जदार थीं।

- 2014 के चुनाव भाजपा के ओम प्रकाश यादव को जीत मिली थी। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले ओम प्रकाश ने अपनी संपत्ति 22.13 लाख रुपए बताई थी। वह 19.56 लाख रुपए के कर्जदार थे।

- 2009 के लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश यादव ने IND के टिकट से सीवान सीट जीता था।

- ओम प्रकाश ने अपनी संपत्ति 30.32 लाख रुपए बताई थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2004 के चुनाव में राजद के बाहुबली नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जीत दर्ज की थी। उनपर 19 आपराधिक मामले दर्ज थे।

- डॉक्टरेट तक पढ़ने वाले शहाबुद्दीन ने अपनी संपत्ति 34.47 लाख रुपए बताई थी। उनपर 4.28 लाख रुपए कर्ज था।

Note: सीवान लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर कुल वोटर 1799551 थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1563860 थी। जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार कविता सिंह को 448473 वोट देकर जनता ने 2019 में सांसद बनाया था। कविता सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार हेना शहाब (331515 वोट) को हराया था। वहीं, सीवान की जनता ने 2014 के चुनाव में बीजेपी को बहुमत दिया था। ओम प्रकाश यादव को 372670 वोट, जबकि RJD उम्मीदवार हेना शहाब को 258823 वोट मिला था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान